शासकीय प्राथमिक शाला कौही में बाल कैबिनेट का गठन, नवदीप शाला नायक और तनुजा बानी शाला नायिका

Advertisement

पाटन । शासकीय प्राथमिक शाला कौही में शनिवार 20 जून को बस्ता मुक्त दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व विभिन्न स्थूल और यौगिक क्रियाओं व आसन – प्राणायाम का अभ्यास करवाया गया। साथ ही बाल कैबिनेट का गठन किया गया।

 फेसबुक से जुड़े 

जिसमें शाला नायक नवदीप, शाला नायिका तनुजा, बागवानी प्रभारी तुषार, यावन्या, स्वच्छता प्रभारी नमन, ख्याति, सांस्कृतिक प्रभारी पुष्पेन्द्र,तारणी, खेल प्रभारी गुलशन, डाली, पेयजल प्रभारी गंगाराम,वीणा, अनुशासन प्रभारी यश, निधि, मध्याह्न भोजन प्रभारी राहुल, टोकेश्वरी, पुस्तकालय प्रभारी तोषण, योगिता, कक्षा पांचवी नायक नारायण, नायिका दुवांशी, कक्षा चौथी नायक मोहित, नायिका रिषिका, कक्षा तीसरी नायक नूतन, नायिका चांदनी, कक्षा दूसरी नायक मानस, नायिका काव्या, कक्षा पहली नायक गीतेश, नायिका तान्या को आम सहमति से मनोनीत किया गया। इस दौरान संकुल समन्वयक संजय खिलाड़ी ने बच्चों को शिक्षा सत्र 2026-27 में उत्तरोत्तर विकास हेतु टिप्स व शुभकामनाएं दिए। इस अवसर पर प्रधानपाठक राजेन्द्र मारकण्डे, शिक्षक टोकेन्द्र बिजौरा, त्रिलोचन साहू, चन्द्रकांत नेताम सहित बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।

रवेली में विद्यार्थियों का हुआ स्वागत, सभापति प्रणव शर्मा ने बैग देकर एवं मिठाई खिलाकर बच्चों का किया सम्मान

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रवेली के प्राथमिक विद्यालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के मंशानुसार नए...

सांकरा में शाला प्रवेशोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में बच्चों का हुआ स्वागत

पाटन | शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सांकरा में शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम उत्साह, उमंग एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा पहली,...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है