जिला चिकित्सालय के एनआरसी में मनाया गया विश्व स्तनपान सप्ताह

Advertisement

दुर्ग, 08 अगस्त / जिला चिकित्सालय दुर्ग में पोषण पुर्नवास केन्द्र (एनआरसी) में बच्चों व माताओ के स्वास्थ्य के बेहतर बनाने तथा स्तनपान की आवश्यकता के बारे में जागरूक करने के लिए 1 अगस्त से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह 2024 का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से मिली जानकारी अनुसार हर साल विश्व स्तनपान दिवस (वर्ल्ड एलाएंस फॉर ब्रेस्ट फीडिंग) के द्वारा चुनी गई नयी थीम के साथ मनाया जाता है। इस कार्यक्रम में हमारे जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन, डॉ. हेमंत साहू ने स्तनपान की आवश्यकता की जानकारी दी, नोडल अधिकारी डॉ. सीमा जैन के द्वारा स्तनपान के बारे मे बच्चों को स्वास्थ्य व पोषण के महत्व के बारे में बताया गया तथा एनआरसी के फीडिंग डेमोन्स्ट्रेटर श्रीमति सपना शर्मा द्वारा पोषण पुर्नवास में भर्ती सभी माताओं में स्तनपान की अवश्यकता, जरूरत व पोषण संबंधी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डां हेमंत साहू, नोडल अधिकारी डाँ सीमा जैन, डा. ओ.पी.वर्मा अस्पताल सलाहकार, फिडिंग डेमोन्ट्रेटर (एनआरसी) श्रीमती सपना शर्मा समस्त स्टाफ नर्स अंजू वर्मा, सविता मानिकपुरी, राजलक्ष्मी, प्रिति विश्वकर्मा उपस्थित थे। इसके अलावा एनआरसी कूक अश्वनी बांधे, अटेंडेंट देवकी यादव व समस्त एनआरसी में भर्ती माताएं एवं बच्चे शामिल थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है