सबका साथ, सबका विकास के साथ हितग्राहियों को प्रतीकात्मक चाबी सौंप कर कराया गृह प्रवेश

चरोदा 17 सितंबर : नगर पालिका निगम भिलाई चरोदा के सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा हितग्राहियों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गृह प्रवेश का कार्यक्रम कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा ने विभिन्न वार्डों से आए हुए हितग्राहियों को उनके मकान का प्रमाण पत्र व प्रतीकात्मक चाबी सौंप कर उनका गृह प्रवेश कराया।

इस अवसर पर विधायक कोर्सेवाड़ा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आप सबके हैं और हमारे हैं। हम ही उनका परिवार हैं और परिवार का मुखिया होने के नाते उन्होंने आप सभी की सुध ली और जिनके घर नहीं थे उनको घर दिलाकर पुण्य का कार्य कर रहे हैं। हम सब विकसित भारत की ओर अग्रसर हो रहे हैं। हमारा नारा ही है सबका साथ, सबका विकास। आभार प्रदर्शन निगम आयुक्त दशरथ सिंह राजपूत ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन लिंगेश्वर राव ने किया।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि दिलीप पटेल, सतीश साहू नेता प्रतिपक्ष खिलावन वर्मा,सचेतक तुलसी ध्रुव पार्षद फिरोज फारूकी, गुरचरण सिंह,विपिन चंद्राकर राकेश बछोर,संजय यादव, श्रीमती प्रेमलता चंद्राकर मंडल अध्यक्ष श्रीमती सुषमा जेठानी, महामंत्री मुकेश अग्रवाल, चंद्रिका यादव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी रामकुमार साहू, जिला मंत्री श्रीमती कीर्ति नायक, श्रीमती पुष्पा गेंडरे श्रीमती धनेश्वरी साहू, साजन माली,विजय कोइरी, डॉक्टर पार्वती कुर्रे, बी एल कुर्रे श्रीमती मीना गिरी युवा मोर्चा से अजय साहू, वरुण यादव, किसान मोर्चा के हरीश कुमार साहू विशेष रूप से उपस्थित थे। वही नगर पालिक निगम के अधिकारी कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है