भिलाई चरोदा में छत्तीसगढ़ बंद का दिखा व्यापक असर दोपहर 1बजे तक दुकान रहे बंद

भिलाई 21 सितंबर : कवर्धा के लोहारीडीह में पुलिस हिरासत में युवक प्रशांत साहू की हत्या, आगजनी एवं बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा छत्तीसगढ़ बंद का आव्हान किया गया था।
जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष एवं महापौर निर्मल कोसरे के नेतृत्व में भिलाई चरोदा में घुम घुम कर कांग्रेसजनों ने दुकानों एवं प्रतिष्ठानों को बंद करवाया। महापौर के आग्रह पर व्यापारियों ने स्वत: अपने अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर सहयोग प्रदान किया। सभी दुकान एवं प्रतिष्ठान दोपहर 1 बजे तक बंद रहे। अंत में सिरसा गेट चौक पर मृतक प्रशांत साहू को 2 मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुजीत बघेल, महामंत्री पप्पू चंद्राकर, पार्षद गण संतोष तिवारी, मोहन साहू, मनोज डहरिया, एस वेंकटरमना, टेनेन्द्र ठाकरे, डे साहब वर्मा, ईश्वर साहू, एम जॉनी, बहल साहू , विनोद निषाद, आशीष वर्मा, ललित दुर्गा, मनीष वर्मा, लावेश मदनकर, नरेंद्र गुड्डू वर्मा, टीपेश साहू, गिरजा शंकर बंछोर, जवाहर यादव, रमना मूर्ति, विनोद प्रसाद, हरमीक सिंह, आनंद टेंमुलकर, बी एन राजू, मिलिंद दानी, अशफाक अहमद, इंद्रजीत यादव, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद जुनेद, विमल मानकर, मुकेश कुमार, नागेन्द्र भलावी, निलांबुज साहू, शरद यादव, कलिंद्री नायक, कुमुद मडरिया, आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है