गौवंश की रक्षा के लिए अभ्यारण का निर्माण करेगा विष्णु देव सरकार/ भाजपा नेता विजय साहू

Advertisement

भिलाई 26 मई  : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने संकेत दिया है कि जल्द से जल्द गौवंश की रक्षा के लिए, उसके पालन के लिए गौवंश अभ्यारण का निर्माण किया जाएगा । इस योजना के प्रारूप को तैयार करने हेतु अपने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है ।

 फेसबुक से जुड़े 

मैं माननीय मुख्यमंत्री जी के इस निर्णय का हृदय से स्वागत करता हूं एवं छत्तीसगढ़ की आम जनता की तरफ से उनका आभार भी व्यक्त करता हूं। माननीय मुख्यमंत्री जी से उनके समक्ष यह भी निवेदन एवं सुझाव प्रस्तुत करता हूं :1.उपरोक्त गौवंश अभ्यारण में बीमार एवं दुर्घटनाग्रस्त गौवंश के लिए अस्पताल प्रारंभ किया जाए।
2. उपरोक्त गौवंश अभ्यारण के संचालन में इच्छुक स्वयं सेवी संस्था एवं आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
3. पूर्व सरकार के समय प्रारंभ किए गए गौठानों की समीक्षा की जाए एवं उसे पुनः व्यावहारिक धरातल पर संचालन हेतु आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित किया जाए।
4. गौवंश से प्राप्त होने वाले उत्पाद जैसे दूध ,गोमूत्र ,गोबर एवं गोबर के उत्पाद का बेहतर उपयोग एवं बाजार की व्यवस्था किया जाए। 5. गौवंश अभ्यारण को धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन का केंद्र बिंदु बनाया जाए ,जिसके द्वारा समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित किया जा सके।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है