घुघुवा (ज) के ग्रामीण पहुंचें एसडीएम और तहसीलदार कार्यालय,बताई अपनी गांव की समस्या

Advertisement

करन साहू पाटन 19 जून  : पाटन ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत घुघूवा (ज) के ग्रामीण सैकड़ों की संख्या में मुख्यालय पाटन पहुंच कर एसडीएम, तहसीलदारा से मुलाकात कर बताई अपनी गांव की समस्या।

आपको बता दे कि विगत वर्षो से अतिक्रमण का मामला ग्राम घुघुवा (ज) में चल रहे है जिसका पटवारी के द्वारा सीमांकन भी किया गया लेकिन अभी तक अतिक्रमणकारी के द्वारा घास जमीन पर अभी तक काबिज है जिसको लेकर तहसीलदार को पुन: अवगत कराया गया है। वही ग्राम में पेय जल संकट के समाधान, पीएम आवास सहित गांव में हो रहे अतिक्रमण के बारे में एसडीएम कार्यालय में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कर सैकड़ों ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा और अपनी गांव की समस्या बताई।

 फेसबुक से जुड़े 

ग्रामीणों के एक प्रतिनिधि मंडल ने विस्तार से चर्चा करते हुए एसडीएम को अतिक्रमण पर रोक लगाने और पेय जल समस्या को दूर करने के लिए और पीएम आवास पीएम के संबंध में नाम जोड़ने का निवेदन किया। ग्रामीणों ने बताया कि अनुविभागीय अधिकारी के द्वारा समस्या का समाधान करने के लिए आश्वस्त किया है। अतिक्रमण पर शीघ्र ही उचित कार्यवाही करने की बात कही है।

मौके पर कमलेश यादव, अनुज सोनकर, भीखम यादव,सुनील, वेद यादव,धनेश्वर,राम सोनकर ,देवा, कृष्णा,कुलेश्वर, यशवंत, रोहित सोनकर, हेमंत ठाकुर,तरुण वर्मा, गिरधर सोनकर, विमला नेताम, द्रोपती यादव,तीजन यादव, रैनी नेताम, गणेशिया नेताम, अंजू साहू,पूज,मालती,कविता,गिरजा,मीना, सीता,संतोषी, अमरिका,सरोजनी,रेवती,नीरा,रेखा शुक्रवारो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है