अव्यवस्थित रूप से मुरूम खनन खदान बन सकता है बढ़ा जलाशय

Advertisement

करन साहू,अम्लेश्वर 27 जून : जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांव के कई स्थानों पर अवैध रूप से या लीज के माध्यम मुरूम खनन किया गया है। जो अव्यवस्थित रूप से तालाब जैसे आकार ले लिया है। जिसमे नगर पंचायत पाटन के समीप पंदर गांव सहित झीट मोतीपुर कापसी के बीच मैदान को मुरूम खनन कर तालाब जैसे आकार दिया गया है उसी क्रम में पाहंदा (अ) और सांकरा का मुरूम खदान है जिसे अव्यवस्थित रूप से खनन किया गया है।उक्त खदानों को शासन प्रशासन से अनुमति लेकर लीज के माध्यम खनन किया जाए तो एक बड़ा जलाशय का निर्माण किया जा सकता है।और उक्त खदानों से निकलने वाले हजारों ट्रिप मुरूम से खनिज विभाग को करोड़ों रुपए का लाभ भी हो सकता है। वही अवैध रूप से मुरूम खनन पर भी रोक लगाई जा सकती।

 फेसबुक से जुड़े 

यदि इस पर प्रशासन और जनप्रतिनिधि संज्ञान में लेकर प्लान करें तो निश्चित रूप से एक बड़ा जलाशय का निर्माण हो सकता है। वही उक्त निर्माण कराने से भूजल स्तर तो बढ़ेगा वही बोर मशीन ,पेय जल आपूर्ति में भी मदद होगी। लोगो के घरों में हुआ बोर और कुंए का जल स्तर बढ़ेगा। वही जलाशय के निर्माण से ज्यादा लाभ किसानों की होगी वर्षा ऋतु में जल संचय होने से हजारों एकड़ जमीन की सिंचाई भी उक्त जलाशय से किया जा सकता है। वही तट पर पर्यावरण संरक्षण के लिए हजारों पेड़ पौधे भी लगाए जा सकते है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है