पालकों को शिक्षको के साथ जोड़ने हेतु आगामी छह अगस्त को पालक शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन

Advertisement

पाटन 04 अगस्त : छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग नया रायपुर द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ में पालकों को शिक्षको के साथ जोड़ने हेतु आगामी छह अगस्त को पालक शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत संकुल केंद्र कन्या रानीतराई में संकुल केंद्र कन्या रानीतराई के समस्त प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठकों की आवश्यक बैठक रखी गई। उक्त बैठक में पालक शिक्षक मेगा बैठक की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई। जिसके तहत बारिश को देखते हुए पालक शिक्षक मेगा बैठक शासकीय प्राथमिक शाला कौही में सुबह दस बजे से आयोजित करने का निर्णय लिया गया। जिसमें संकुल केंद्र कन्या रानीतराई के समस्त प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के संस्था प्रमुख एवं शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल होंगे।

उक्त बैठक में ग्राम पंचायत रानीतराई, ग्राम पंचायत कौही एवं ग्राम पंचायत असोगा के समस्त पालकों को, साथ ही सरपंच ,उप सरपंच एवं समस्त पंचगणों को एवं जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानी तराई की मेघावी छात्राएं, शिक्षाविद, मनोचिकित्सक को भी आमंत्रित किया गया है।

 फेसबुक से जुड़े 

इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पालकों को उपस्थिति देने हेतु अपील की गई है। उक्त बैठक में संकुल प्रभारी राकेश सिंह ठाकुर , संकुल समन्वयक संजय खिलारी, ललित ठाकुर व्याख्याता, प्रधान पाठक संतोष महिलांगे, श्रीमती ब्रह्मणी झा, राजेंद्र कुमार मारकंडे , जितेंद्र जायसवाल, श्रीमती शशिकला वर्मा ,आदि उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

उत्तर पाटन “अमेरी-गभरा” में सैकड़ों हाइवा अवैध मुरूम का स्टॉक, कार्रवाई नहीं होने से कारोबार बेखौफ

* अमेरी और गभरा में बारिश में भी अवैध मुरूम के बड़े भंडार, कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी  "खनिज विभाग" की भूमिका...

विकासखंड स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में जमराव के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

* जमराव के खिलाड़ियों का विकासखंड स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, जिला स्तर के लिए चयनित... पाटन : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमराव में...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है