खारू नदी के तट में विराजमान स्वंभू शिव लिंग में हजारों शिव भक्तों ने किया रुद्राभिषेक

Advertisement

रानीतराई 19 अगस्त :  पाटन विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम कौही मंदिर परिसर में स्वंभू महादेव में हजारों शिव भक्तों के द्वारा रुद्राभिषेक सहस्त्र धारा प्रवाह किया गया। आपको बता दें की श्री महाकाली श्री हनुमान मंदिर परिसर में विराजमान स्वंभू भोलेनाथ के रुद्राभिषेक कार्यक्रम आज 19 अगस्त को आयोजित किया गया जिसमें दूर-दूर से शिव भक्त शिव भक्तों की आगमन हुआ। क्योंकि खारु नदी के तट में बस यह आनंदमठ मंदिर कौही दुर्ग जिले के अंतिम छोर है जहां से धमतरी जिला की सीमा लगी हुई है।जिसके कारण यह आयोजन दुर्ग और धमतरी जिले के शिव भक्तों के तत्वाधान में किया जाता है। कतार बद्ध तरीके से खड़े होकर खारू नदी से बाल्टी में जल लेकर एक दूसरे के हाथों से आगे बढ़ते हुए स्वंभू महादेव के दरबार पहुंचते है। इस  रुद्रभिषेक सहस्त्र धारा प्रवाह को देखते ही मन पुलकित होता है। उक्त आयोजन में ग्राम कौही सहित सिलघट ,सुपेला ,सेमरा, बोरेंदा, जरवाय ,असोगा, रानीतराई के भक्तजन शामिल हुए।

बोल बम सावन मेला का आयोजन विगत कई वर्षो से किया जा रहा है। जिसकी शुरुआत सुपेला सेमरा के शिव भक्तों के द्वारा किया गया।जो आज भव्य रूप ले लिया है आज बोल बम सावन मेला में हजारों शिव भक्तों की भीड़ महादेव के दर्शन के लिए मंदिर परिसर में आते है। वही दूर दूर से व्यापारी भी आते जो अपना सामान बेच कर अपना रोजी रोटी निकालते हैं। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का भी आगमन समय-समय पर होता रहता है। आज इस पावन अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू भी रुद्रभिषेक के बाद हवन पूजन होने वाले पूर्णाहुति में शामिल हुए तत्पश्चात आयोजक समिति के द्वारा महाप्रसादी का वितरण किया गया।जहां हजारों शिव भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है