किसान हित में होगा काम,प्राधिकृत अध्यक्ष के रूप में सुरेश चंद्राकर ने पदभार ग्रहण किया

जामगांव एम 26 नवंबर : दुर्ग जिला अंतर्गत सेवा सहकारी समिति जामगांव (एम) धान खरीदी केंद्र में प्राधिकृत अध्यक्ष सुरेश चंद्राकर का हुआ पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती हर्षा लोकमनी चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर,प्राधिकृत अध्यक्ष सुरेश चंद्राकर,ग्राम पंचायत सरपंच राकेश चंद्राकर,ममता चंद्राकर,दिलीप देवांगन, जितेंद्र कुमार सेन शामिल हुए।

इस अवसर पर अशोक वर्मा, के डी चंद्राकर,भेस भेषणारायण चंद्राकर,कुलेश्वर देवांगन, संतोष चंद्राकर, मनी वर्मा,होरी चंद्राकर, रमेश कुमार चंद्राकर,गोपाल विश्वकर्मा,रामचंद ठाकुर, त्रिभुवन देवांगन,तुलसी राम वर्मा, भेषणारायण सिंगौर,सोमन यादव सहित अन्य किसान मौजूद रहे। समिति प्रबंधक बोधन सिंह ठाकुर ने सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हर्षा लोकमनी चंद्राकर ने कहा कि प्राधिकृत अध्यक्ष के रूप में सुरेश चंद्राकर को किसान हित में काम करने का मौका मिला है। निश्चित रूप से किसान के हित में काम होगा और भारत सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार की योजना सभी किसानों को मिल रही। चाहे वह सम्मान निधि की बात हो या फिर बिना ब्याज के ऋण की बात हो 21 कुंटल धान की खरीदी राज्य शासन के द्वारा की जा रही है किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो जिसके लिए ऑनलाइन ऑफलाइन टोकन की व्यवस्था की गई है। जिसे आसानी से किसान अपना धान केंद्र में लाकर बेच सके।

मौके पर पर्यवेक्षक सुभाष वर्मा,युवराज वर्मा,कंप्यूटर ऑपरेटर चुम्मन वर्मा,दीपक चंद्राकर सह समिति प्रबंधक,विजय कुमार साहू सहायक लिपिक,तिलेश कुमार कोसे चौकीदार उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर की आत्म H त्या

बिग ब्रेकिंग तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर आत्म Hत्या कर लिया , पाटन (मुकेश सेन)। पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरीघाट के...

स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़

* स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़... * छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने परिजनों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है