क्रिकेट और फुटबॉल ग्राउंड में जारी है विभिन्न विद्यालयों से आई टीमों का संघर्ष

Advertisement

करन साहू, चरोदा 10 जूलाई : पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय बी एम वाय भिलाई में संभाग स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिताओं के आज दूसरे दिन भी खेल के मैदान में हर्ष उल्लास के साथ खिलाड़ी उतरे ।

विद्यालय प्राचार्य श्रीमती प्रभा मिंज ने मैदान में कतारबद्ध खड़े खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और टॉस उछालकर सेमी फाइनल में पहले खेलने वाली टीम का निर्धारण किया।
केंद्रीय विद्यालय बी एम वाय भिलाई ने टॉस जीतकर पहले खेला । मैच केंद्रीय विद्यालय झगराखंड की टीम ने जीता।
दूसरा सेमी फाइनल केंद्रीय विद्यालय रायपुर शिफ्ट 2और केंद्रीय विद्यालय कोरबा 2के मध्य हुआ ।जिसमें केंद्रीय विद्यालय रायपुर शिफ्ट2 ने शानदार जीत हासिल की।
समानांतर चल रहे फुटबाल मैच में आज प्रथम अर्द्धांश में दो मुकाबले हुए।
पहला मुकाबला था अंडर 17 केंद्रीय विद्यालय बचेली और केंद्रीय विद्यालय बी एम वाय भिलाई के बीच।
मैच 2-0 पर समाप्त हुआ
दूसरे मुकाबले में केंद्रीय विद्यालय चिरमिरी और केंद्रीय विद्यालय बिलासपुर की टीम आमने सामने थीं।
विजयी टीम रही चिरमिरी।
कल दोनो खेलों के फाइनल मैच में जो टीम जीतेंगी वह केंद्रीय विद्यालय संगठन की राष्ट्रीय खेल कूद प्रतियोगिताओं में रायपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करेगी।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है