प्रदेश के टापर कु.दुर्गारानी वर्मा को बधाई देने पहुंचे क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, उज्ज्वल भविष्य कामना की

Advertisement

सेलुद  10 मई :  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड रायपुर के द्वारा कक्षा 10 वीं एवं कक्षा 12 वीं के नतीजे जारी कर दिए है। जिसमे कक्षा 10 वीं में दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम महकाकला की बेटी ने इतिहास रचा है। साल भर पहले अपने पिताजी को खो चुकी दुर्गा रानी वर्मा पिता स्व.गांधी वर्मा शासकीय हाई स्कूल महकाकला में अध्यनरत है । हाई स्कूल सर्टिफिकेट परिक्षा में 97.5% अंक प्राप्त कर मेरिट लिस्ट में प्रदेश में आठवें स्थान प्राप्त की है l दुर्गा रानी ने अपने अदभुत प्रतिभा के धनी एवं विलक्षण बुध्दि से अपने मातापिता के साथ साथ घर, परिवार, विद्यालय अंचल सहित अपने गाँव महककला का नाम रोशन कर दिया है । दुर्गा रानी ने हर्षित मन से अपने आगे की पढ़ाई बायोलॉजी विषय लेकर करने की बात कही और भविष्य में डॉक्टर बनकर गांव गरीब की सेवा करने की बात कहकर सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। दुर्गा रानी की माता जी ने कहा कि अपने बच्चे के सपने को साकार करने के लिए मैं कोई कमी नही आने दूंगी।

दुर्गा रानी को बधाई देने श्रीमति हर्षा चन्द्राकर जिला पंचायत दुर्ग, दिलीप साहू भाजपा जिला उपाध्यक्ष, खेमलाल साहू अध्यक्ष भाजपा मध्य मण्डल, लोकमनी चन्द्राकर अध्यक्ष उत्तर मण्डल, छत्रपाल सिंह शक्तिकेन्द्र सहसंयोजक, लक्षमण यादव, दिलीप सिन्हा बूथ अध्यक्ष, सोनमणि यादव ने घर पहुंचकर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किये ।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है