प्रधानमंत्री मोदी के हाथों से महतारी वंदन योजना का श्रीगणेश महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अभिनव पहल हैं / नारद साहू

जामगांव आर 10 मार्च । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ की महिलाओं को दी गई गारंटी को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अभिनव पहल की है। दक्षिण पाटन युवा मोर्चा के अध्यक्ष नारद साहू ने बताया कि योजना के पात्र हितग्राहियों को आज 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा योजना की पहली मासिक किश्त की राशि का वितरण किया गया। कुल राशि 655.57 करोड़ (छः सौ पचपन करोड़ संतावन लाख रुपये) डीबीटी के माध्यम से वितरित की की गई । महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की पात्र विवाहित महिलाओं को 12 हजार रूपए वार्षिक (एक हजार रूपए मासिक डीबीटी) भुगतान किये जाएंगे।

श्री साहू ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के आर्थिक स्वावलम्बन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार तथा परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ करने समाज में महिलाओं के प्रति भेदभाव, असमानता एवं जागरूकता की कमी को दूर करने, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार करने तथा आर्थिक स्वावलम्बन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में “महतारी वंदन योजना” लागू किये जाने का निर्णय लिया गया है।महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई महतारी वंदन योजना के लिए राज्य सरकार ने वर्ष 2024-25 के बजट में 3,000 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

योजना के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए दक्षिण पाटन युवा मोर्चा के अध्यक्ष नारद साहू  ने कहा कि महतारी वंदन योजना न केवल वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है बल्कि सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने के लिए एक प्रतिबद्धता का प्रतीक भी है। विधवा, तलाकशुदा, और परित्यक्ता महिलाएं भी इस योजना के लिए पात्र हैं। सामाजिक सहायता योजनाओं के तहत विभिन्न पेंशन योजनाओं के माध्यम से प्रतिमाह 1000 रुपये से कम पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं को यह योजना लाभ मिल रहा है। महतारी वंदन योजना के तहत, इन महिलाओं को अतिरिक्त सहायता प्रदान की जा रही है ताकि वे प्रतिमाह 1000 रुपये की राशि प्राप्त कर सकें।

 

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर की आत्म H त्या

बिग ब्रेकिंग तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर आत्म Hत्या कर लिया , पाटन (मुकेश सेन)। पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरीघाट के...

स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़

* स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़... * छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने परिजनों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है