प्रदर्शन करने लाए मवेशियों का नहीं हो रहा है व्यवस्थापन गांव वाले कर रहे है विरोध

Advertisement

पाटन 16 अगस्त : विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन, जामगांव आर, कुम्हारी के तत्वधान में  गौ वंश की रक्षा के लिए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन जनपद पंचायत के सामने किया गया जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक भूपेश बघेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। वही कार्यकर्ताओं के द्वारा सैकड़ो की संख्या में घुमंतू पशुओं को ब्लॉक मुख्यालय लाया गया जहां पर प्रदर्शन कर एसडीम पाटन को सौंपा गया। जिसे रेस्ट हाऊस के पीछे हेलीपैड में रखा गया है। लेकिन इन बेजुबान मवेशियों को अभी भी हेलीपैड में ही भूखे पेट रखा गया है। उसकी व्यवस्था चारा पानी की नहीं हो रही है। वही जानकारी मिला है कि बठेना और सिकोला गौठान में इन पशुओं को शिफ्ट किया जाएगा। लेकिन वहां के लोगों के द्वारा विरोध किया जा रहा है कि यहां पर इन मवेशियों को नहीं रखा जाए। ऐसे में अब इन घुमंतू पशुओं का क्या होगा। अब देखना यह है कि प्रशासन इस पर क्या व्यवस्था कर करेंगी।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है