शिक्षक जैनेंद्र गंजीर ने अपने जन्मदिन पर किया वृक्षारोपण

Advertisement

रानीतराई 12 सितंबर: विकास खंड पाटन अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय तेलीगुंडरा में जैनेन्द्र कुमार गंजीर संकुल समन्वयक एवं शिक्षक का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया।इस अवसर पर संकुल समन्वयक गंजीर ने प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों के लिए न्योता भोजन का आयोजन भी किया गया। माध्यमिक विद्यालय तेलीगुंडरा के प्रधानपाठक एम.एल.वर्मा ने विद्यालय परिवार की ओर से गंजीर सर जी को जन्मदिन की बधाई दी।

ततपश्चात इस अवसर पर शिक्षक गंजीर ने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए वृक्षारोपण भी किया।प्रकृति ईको क्लब प्रभारी के.के.साहू ने जन्मदिन पर वृक्षारोपण कर,हरियाली से जीवन मे खुशहाली का संदेश देने के लिए गंजीर सर को धन्यवाद ज्ञापित किया। जन्मदिवस पर संकुल समन्वयक गंजीर को विद्यालय की ओर से फ़ोटो फ्रेम भेंट किया गया।

 फेसबुक से जुड़े 

जन्मदिवस कार्यक्रम में हेमंत कुर्रे प्रधानपाठक प्राथमिक विभाग, जे.के.वर्मा,कृष्णा साहू,लेखराम वर्मा,अशोक ओझा,दानेश्वर वर्मा,महेंद्र साहू,उर्वशी देशमुख,ममता सोनी,हेमपुष्पा यादव,प्रतिमा दुबे उच्चतर विभाग पंकज यादव व बाल कैबिनेट के बच्चे उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है