राज्य के अधिकारी कर्मचारी और पेंशनर्स को लंबित 4%महंगाई भत्ता देने की मांग पूर्ण हो/ सैय्यद असलम

Advertisement

चरोदा: छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री व प्रदेश प्रवक्ता सैय्यद असलम ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राज्य के अधिकारी कर्मचारी ओर पेंशनर्स को लंबित 4%महंगाई भत्ता देने की मांग करते हुए कहा कि त्यौहार का सिलसिला जारी हो गया सभी तरफ एक के बाद एक त्यौहार आगे आने वाले हैं। सैय्यद असलम ने बताया कि अभी तीज ,नवा खाई, ईद-मिलादुन्नबी,ओणम और गणेश चतुर्थी जैसे पर्व चल रहे हैं। आगामी दिनों में दशहरा, दीपावली ओर छठ पर्व होगा निश्चित रूप से इसमें मुद्रास्फीति दर और बाजार दर में वृद्धि होती है। घरेलू ख़र्च बढ़ जाते हैं प्रदेश के अधिकारी कर्मचारी व पेंशनर्स को केंद्रीय कर्मचारियों से 4%कम महंगाई भत्ता मिल रहा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ओर वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल से शीघ्र ही लंबित डी ए देने का वादा किया था।

प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने कहा मुख्यमंत्री इस माह यदि लंबित डी ए देने की घोषणा करते हैं तो उनकी संवेदनशीलता और वादा पूरा करने की विश्वसनीयता अधिकारी कर्मचारियों के दिलों में ओर अधिक आकर्षित करेगी त्यौहारों में वास्तविक रूप से बढ़े खर्चा को अधिकारी कर्मचारी व पेंशनर्स को राहत भी मिलेगी।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है