ढाबा सरपंच ,सचिव पर लगे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप ,एसडीएम से हुई शिकायत

Advertisement

कुम्हारी 02 जुलाई । धमधा ब्लाक के अंतर्गत कुम्हारी के समीप ग्राम पंचायत ढाबा के सरपंच लक्ष्मी बघेल और सचिव सत्यविजय देशलहरे पर भ्रष्टाचार तथा गबन के गंभीर आरोप लगे हैं। जिसकी शिकायत ग्राम पंचायत के पंचों ने एसडीएम भिलाई तीन से की है तथा सरपंच सचिव पर कड़े कानूनी कार्रवाई की बात कही है।

Oplus_0

एसडीएम से की गई शिकायत पत्र में पंचों ने कई आरोप लगाए हैं जिसके प्रमाण भी उनके पास उपलब्ध है। विधायक निधि से बनने वाले सामुदायिक भवन का निर्माण किए बगैर दो लाख का भुगतान कर दिया गया है जबकि जमीनी स्तर पर काम की नींव तक नहीं रखी गई है। मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना मद के अंतर्गत अमरदास मारकंडे के घर से घासीदास मंदिर तक सीसी रोड का निर्माण केवल फाइलों में कर दी गई है तथा पंचों के जानकारी के बिना दो लाख साठ हजार रुपए का सरपंच सचिव द्वारा आहरण भी कर लिया गया है ।जो गंभीर वित्तीय अनियमितता है ।पंचों ने यह भी आरोप लगाया है कि सरकारी गौठान के लिए चिन्हित जगह को भी निजी व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए जमीन का काफी बड़ा हिस्सा दे दिया गया है।

 फेसबुक से जुड़े 

एसडीएम को शिकायत पत्र सौंपते समय विश्वजीत ओगरे, नरेंद्र गेंडरे, अश्वनी देशलहरे,राजेश कुर्रे, पुनाराम रात्रे समेत अन्य पंचों उपस्थित रहें।शिकायत पर एसडीएम ने जांच तथा कार्रवाई की बात कही है।

 

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है