टोल प्लाजा पर सत्याग्रह, वसूली एन एच ई के गाईड लाइन पर

कुम्हारी 11 सितंबर:  कुम्हारी स्थित टोल प्लाजा में ले रहे टोल शुल्क को लेकर दुर्ग निवासी समाजसेवी मुकेश तिवारी बुधवार को सुबह 11 बजे से टोल प्लाजा कुम्हारी के समीप टेंट लगाकर अनिश्चित कालीन सत्याग्रह अनशन पर बैठ गए हैं उनका कहना है कि पिछले कई वर्षों से एनएचई के द्वारा टोल वसूली की जा रही है जो कि अनुचित व अनैतिक है जबकि सड़क निर्माण का पूरा पैसा वसूल हो जाने के बाद भी अब तक लगातार टोल वसूल करना बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि अगर सड़कों की मरम्मत के नाम पर टोल लिया जा रहा है तो सड़कों की हालत कैसी है ये सभी देख रहे हैं । उक्त मार्ग के निर्माण को लगभग 20 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं निर्माता कंपनी द्वारा अबतक लागत से कई गुना अधिक टोल टैक्स की वसूली की जा चुकी है जो कि बिल्कुल अनैतिक है। उन्होंने बताया कि उनके इस आंदोलन को दुर्ग साहू समाज ने भी अपना समर्थन दिया है इसके अलावा स्थानीय लोग भी अपना समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने शीघ्र ही इसे बंद करने की बात कही है बंद ना करने की स्थिति में वे आमरण अनशन करेंगे।

जानकारी मिलते ही भिलाई-3 तहसीलदार पवन सिंह ठाकुर स्थानीय थाना प्रभारी जे आर कुर्रे मौके पर पहुंच कर उनकी बात सुनी पश्चात टोल प्लाजा के अधिकारियों से मिलकर जानकारी ली।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

वर्सन- टोल प्लाजा में टोल टैक्स वसूली के खिलाफ दुर्ग के मुकेश तिवारी द्वारा सत्याग्रह आंदोलन की जानकारी मिली उनके द्वारा वर्तमान में हो रही टोल की वसूली को अनैतिक कहा गया है। उनका यह भी कहना है कि वसूली कितनी हो रही है, उसका क्या उपयोग किया जा रहा है लोगों को कोई जानकारी नही दी जा रही है। हमने टोल प्लाजा के अधिकारियों से बातचीत कर आवश्यक दस्तावेज ले लिए हैं जिन्हें उच्चाधिकारियों तक भेजा जाएगा। उनका जो निर्णय होगा उसके अनुसार कार्यवाई की जाएंगी।

पवन सिंग ठाकुर तहसीलदार भिलाई-3

वर्सन- टोल वसूली एन एच ई के गाईड लाइन के अनुसार ही कि जा रही है इससे संबंधित समस्त डाक्यूमेंट्स तहसीलदार साहब को दे दिए हैं। यह शुल्क पूर्व तयशुदा शुल्क से कम है। स्थानीय लोगों को विशेष रियायत भी दी जा रही है।

दिलीप सिंह मैनेजर टोल प्लाजा कुम्हारी

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है