पूर्व मुख्यमंत्री के प्रतिनिधियों ने किया करसा में विकास कार्य का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

Advertisement

सेलुद : पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत करसा (घुघुवा) में भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा निर्मित समरसता भवन लोकार्पण एवं मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत यादव समाज के लिए भवन का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर राजकीय गीत के साथ किया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि युवा नेता चैतन्य बघेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशीष वर्मा रहे। कार्यक्रम के अध्यक्षता ग्राम पंचायत के सरपंच देवेंद्र साहू ने किया। विशेष अतिथि के रूप में भिलाई इस्पात संयंत्र के वरिष्ट अधिकारी गण ,डागेशवरी धनकर जनपद सदस्य पाटन, पुरुषोत्तम तिवारी, टकेंद्र धनकर, संतोषी तिवारी रहे।

 फेसबुक से जुड़े 

ग्राम पंचायत सरपंच ने कुछ समस्या के साथ अपने प्रतिवेदन पढ़ कर पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक पाटन भूपेश बघेल से मांग भी रखा जिसमे सी सी रोड, मुक्तिधाम में सेड निर्माण, नाला में पचरी सहित विभिन्न विकास कार्य के लिया आवेदन पत्र दिया।

आशीष वर्मा ने अपने उधबोधन में कहा कि सरपंच के द्वारा किया गया मांग पत्र को भूपेश बघेल तक पहुंचाएंगे और मांग को  धीरे धीरे पुर्ण करने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर श्रीमती रंजना तिवारी, लोकेश्वरी साहू, पुष्प लता साहू, खेमलता साहू, प्रीतम साहू ,उत्तम साहू, डामिन साहू, दुलौरानीन मानिकपुरी, रूपनारायण साहू, कोमल साहू, राधिका साहू, परमेश्वरी साहू ,प्रवीण शर्मा ग्राम पंचायत सचिव आशुतोष तिवारी रोजगार सहायक,शंकुंतला साहू कंप्यूटर ऑपरेटर ,दीना राम साहू चपरासी और गांव के वरिष्ट नागरिक सहित ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश साहू ने किया।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है