रामायण हमें जीवन जीने की कला सिखाती है…अशोक साहू

Advertisement

रानीतराई । मानस शक्ति केंद्र रानीतराई के तत्वाधान में मानस संगोष्ठी 2 का आयोजन महाकाल की नगरी कौही के मंदिर प्रांगण मे किया गया।जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,अध्यक्षता रमन टिकरिहा सभापति जपं पाटन,विशेष अतिथि कमलेश नेताम कोषाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस,मनोरमा टिकरिहा सरपंच ने सिया रामचंद्र जी,हनुमंत महराज की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

 फेसबुक से जुड़े 

ज़िप उपाध्यक्ष श्री साहू ने मानस संगोष्ठी के आयोजन की बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजन में हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है।रामायण का दर्शन हमें जीवन जीने की कला सिखाती है।आज कलयुग में जन मानस को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।

सभापति रमन टिकरिहा ने मानस प्रेमी सज्जनवृंद हमेशा से भावी पीढ़ी को संस्कारवान बनाने कृत संकल्पित है,आवश्यकता हम सबको सच्चे मन से ग्रहण करने की है। मानस वक्तागण नीलकंठ ठाकुर,रामनारायण वर्मा,टीकाराम साहू,रोहित देशमुख,भरत कौशिक,पहाड़ सिंह,वेदराम साहू,लीलार सिन्हा,वेदप्रकाश वर्मा,लेखनी वर्मा,यशोदा साहू ने अपने विचार व्यक्त किए। मंच संचालन थानूराम देवांगन ने किया।

इस अवसर पर गरीब दास साहू,हेमलाल साहू,राकेश ठाकुर,योगेश ठाकुर,कामता साहू,संतोष रघुवंशी,भुनेश्वर मंडावी,मूलचंद साहू,योगेश्वर साहू,सरस्वती साहू,बेनीराम साहू,किशोर वर्मा,हिम्मत दास मानिकपुरी,लोमश देवांगन,लीना मानिकपुरी,विजय विश्वकर्मा,संतोष यादव, पुनेश्वर साहू,शिव पटेल,पुनेंद्र रघुवंशी,उमेंद साहू,भानु वर्मा,मोहित भीमगज,दीना साहू,लक्ष्मी साहू,भारत साहू,धनेश्वर देवांगन,आयुष टिकरिहा,राजेश तिवारी,हेमू सोनकर,हरिनारायण साहू,कमल साहू,सुमेश्वर ठाकुर,गणेश साहू सहित मानस प्रेमीगण उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है