जनप्रतिनिधियों ने जाना ,भारतीय न्याय संहिता के नये स्वरूपों में,धाराओं की जानकारी

Advertisement

करन साहू,रानीतराई 01 जूलाई : दुर्ग जिला अंतर्गत थाना रानीतराई में नवीन भारती न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू होने पर उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती मीना साहू तहसीलदार पाटन ,जनपद पंचायत पाटन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश कोठारी, थाना प्रभारी प्रकाशकांत के द्वारा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को नवीन भारतीय न्याय संहिता के नए स्वरूपों के जानकारी से अवगत कराया। भारतीय न्याय संहिता के नये स्वरूपों पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुई। इस कार्यशाला में नये धाराओं की जानकारी दी गई।

 फेसबुक से जुड़े 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, जनपद सभापति रमन सिंह टिकरिहा,मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू,युवा मोर्चा अध्यक्ष नारद साहू, जनपद सदस्य रवि सिन्हा,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश ठाकुर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि वर्तमान में दंड संहिता के स्थान पर अब न्याय संहिता के रूप में जाना जाएगा जिसका मुख्य उद्देश्य शीघ्र न्याय दिलाना है। पूरी परिवर्तित न्याय व्यवस्था 1 जुलाई 2024 से लागू हो गया है । नया कानून सामुदायिक सेवा दंड के रूप में क्रियान्वित होगा। शासकीय सेवकों को भी समय सीमा में कार्य करना अनिवार्य होगा नए कानून में मृत्यु दंड, आजीवन कारावास अपराधी को जमानत नहीं मिलेगा। माब लिंचिंग के लिए धारा 102 का प्रयोग किया जाएगा आंतरवाद व नक्सलवाद पर धारा 113 के अंतर्गत कार्रवाई होगी। सामूहिक बलात्कार में मृत्युदंड का प्रावधान है अब ऑनलाइन एफ. आई. आर. मान्य होगा।

इस अवसर पर सरपंच गण कमलेश वर्मा , मनीष पटेल, अशोक रिंगवानी, रामनाथ साहू,भागवत सिन्हा सहित बड़ी संख्या में आस पास के गणमान्य नागरिक गण और महिलाएं उपस्थित रहे।

 

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है