सांसद विजय बघेल के प्रयास से अम्लेश्वर में प्रस्तावित शराब दुकान स्थगित

अम्लेश्वर 03 अक्टूबर : भा ज पा उत्तर पाटन के मंडल महामंत्री कैलाश यादव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि नगर पालिका अम्लेश्वर के ग्राम खूड़मुड़ा में प्रस्तावित शराब दुकान मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर जी के सक्रियता और दुर्ग के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल जी के हस्तक्षेप के बाद स्थगित हो गया है। महामंत्री कैलाश यादव ने कहा कि निश्चित रूप से इस निर्णय से हमारी माताओं और बहनों का सम्मान हुआ है जो नशा जैसे समाज की जटिल बुराई से हमेशा लड़ते रहते है।भा ज पा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के सिद्धांतो पर चलने वाली पार्टी है जो समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की चिंता करती है। जैसे ही सांसद जी को उक्त शराब दुकान खुलने के संबंध में स्थानीय कार्यकर्ताओ ने जानकारी दिया वे तत्काल ही अम्लेश्वर नगर पालिका क्षेत्र के जनता के भावनाओ का सम्मान करते हुए दुर्ग कलेक्टर से चर्चा कर शराब दुकान को प्रभाव से स्थगित करने का आदेश किया।

प्रशासन के तरफ से पाटन के नायब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह और नगर पालिका के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रीति गुप्ता धरना स्थल जाकर शराब दुकान खुलना स्थगित होने की जानकारी दिया धरना स्थल पर बैठे ग्रामीणों और स्थानीय कांग्रेस के कार्यकर्ता,जनप्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ताओ सहित जनमानस सभी खुशी से फटाखे फोड़कर एक दूसरे को बधाई देने लगे। क्षेत्र के वरिष्ट नागरिकों और ग्रामीणों सहित भा ज पा के स्थानीय कार्यकर्ताओ ने शासन इस निर्णय का स्वागत करते हुए सांसद विजय बघेल जी और मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकार जी का आभार मानते हुए हृदय से धन्यवाद दिया है।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

जिसमे प्रमुख रूप से युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मोहन साहु ,सांसद प्रतिनिधि फेरहा राम धीवर, वरिष्ट नेता रामाधार साहु, नगर अध्यक्ष आलोक पाल, रेवती दयानंद सोनकर,शिवकुमार साहु, धर्मेंद्र सोनकर,कुमार साहु, पुरन साहु,सुखदेव साहु,रामकुमार साहु, ओमप्रकाश साहु,राहुल साहु,कमलेश साहु,लक्ष्मी देवांगन,भारती यादव, सुनीता साहु,वेदांत शर्मा,मनोज साहु,ताम्रध्वज साहु,विक्रम साहु,विकास सोनी,मृत्युंजय देवांगन,सुनील शर्मा,धनेश यादव,सोनू साहु , कुलदीप बैसवाड़े,कुंजबिहारी साहु,सरजू यादव ,टीकम यादव ,तुलाराम चक्रधारी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

राज्य स्थापना दिवस पर पाटन में मनाया जश्न

पाटन । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पंचायत पाटन में छत्तीसगढ़ महतारी के प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर व फटाके फोड़कर एवं...

सुरहुत्ती के दीया- मंडल बबा अऊ मंडलीन दाई

सुरहुत्ती के दीया- मंडल बबा अऊ मंडलीन दाई (राजेंद्र मारकण्डे- रचनाकार) आज सुरहुत्ती तिहार हरे। सबो डाहर फटाका के शोर अऊ दीया बाती के उजियारा...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है