दाऊ रामचन्द्र साहू शासकीय महाविद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान की संकल्प व रैली सम्पन्न

Advertisement

रानीतराई 04 दिसंबर : स्व. दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय रानीतराई में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में नशा मुक्त भारत अभियान संकल्प व रैली का आयोजन प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार मिश्रा के निर्देशन में किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी सुश्री रेणुका वर्मा के द्वारा महाविद्यालय में समस्त सहायक प्राध्यापक, अतिथि व्याख्याता, कार्यालय कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं को नशा मुक्त बनाने में अपनी भागीदार निभाने के लिए संकल्प लिया।

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी सुश्री रेणुका वर्मा ने रैली के माध्यम से ग्रामीणों को भारत को नशा मुक्त भारत बनाने की अपील की। महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा इस जागरूकता रैली में भाग लिया और लोगों से नारा, गीत के माध्यम से भारत को नशा मुक्त बनाने की अपील की। यह जागरूकता रैली महाविद्यालय से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, चौक चौराहे, बाजार चौक, बस्तियां, एवं गली से होकर पुनः महाविद्यालय में आए।

 फेसबुक से जुड़े 

इस जागरूकता रैली में महाविद्यालय के वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक डॉ. आलोक शुक्ला, चंदन गोस्वामी, भारती गायकवाड़, शगुफ्ता सिद्दीकी, अंबिका ठाकुर बर्मन, आराधना देवांगन, अतिथि व्याख्याता में टीकेश्वर कुमार पाटिल, शिखा मढ़रिया, डॉ दीपा बाईन, दानेश्वर प्रसाद, कार्यालय कर्मचारी माहेश्वरी निषाद, प्रियेश, निर्मला, राष्ट्रीय योजना के स्वयंसेवको एवं समस्त छात्र-छात्राएं अधिक संख्या में उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है