एक पौधा माँ के नाम” पर रानीतराई महाविद्यालय में पौधरोपण

Advertisement

पाटन 11 अगस्त : दुर्ग जिला अंतर्गत स्व. दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय रानीतराई में आज 07 अगस्त को एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण महा अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई तथा इको क्लब के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. आलोक शुक्ला के निर्देशन किया गया। पौधरोपण का कार्यक्रम ग्राम रानीतराई के गौठान में आयोजित किया गया । जिसमें महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक तथा इको क्लब के विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे।रोपित किए गए पौधों में कचनार, आम, काजू, गंगा इमली पीपल, नीम, जामुन, अमरूद, करंज,बरगद, आमला, बबुल,अर्जुन गुलमोहर आदि शामिल थे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी कुमारी रेणुका वर्मा तथा इको क्लब की नोडल अधिकारी श्रीमती अंबिका ठाकुर बर्मन , श्री चंदन गोस्वामी , डॉ. रेश्मी महीश्वर, भारती गायकवाड़, श्रीमती शगुफ्ता सिद्दीकी, श्रीमतीआराधना देवांगन, अतिथि व्याख्याता में टिकेश्वर पाटिल, शिखा मढ़रिया में उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है