पर्यावरण मित्र समिति की सराहनीय पहल,शिवपार्क कॉलोनी में दो इंच की श्रीगणेश मूर्ति

Advertisement

अम्लेश्वर 17 सितंबर : छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दो इंच की श्रीगणेश जी की मूर्ति स्थापित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है । छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति के वरिष्ठ सलाहकार ललित कुमार बिजौरा ने बताया कि जल प्रदूषण को कम करने , लोगों को जागरूक करने एवम पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से दो इंच की श्रीगणेश जी की मूर्ति स्थापित की गई है । मिट्टी से बनी इस मूर्ति को स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय अमलेश्वर में अध्ययनरत कक्षा 11वीं कला संकाय के छात्र चमन निषाद ने बनाया हैं।

छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति के वरिष्ठ सलाहकार ललित कुमार बिजौरा एवम अध्यक्ष डॉ.अश्वनी साहू ने कहा कि समिति लगातार पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काम कर रही है , मिट्टी की छोटी प्रतिमाएं रखने से प्रदूषण को कम किया जा सकता है।भगवान श्रीगणेश जी की दो इंच की मूर्ति शिवपार्क कॉलोनी अमलेश्वर में स्थापित की गई है , हवन पूजन के पश्चात टब में विसर्जित किया जाएगा ।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है