पौधा लगाने भर से हमारी जिम्मेदारी पूरी नहीं होती, पौधों को बड़ा करना भी हमारी जिम्मेदारी है-सांसद विजय बघेल

Advertisement

दुर्ग 18 अगस्त । मोर हरियर गांव पर्यावरण संरक्षण एवं समाज सेवा समिति बोरी साजा ब्लॉक में पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पौधा रोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद ​दुर्ग विजय बघेल रहे। विशिष्ट अति​थि साजा विधायक ईश्वर साहू और प्रीतपाल बलचंदन, लाभ चंद बाफना रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमार देवांगन सरपंच ने की।
प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के निर्देश के तहत पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्राम बोरी में पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जहां एक साथ 400 पोधे लगाए गए। गांव में फलदार, छायादार पौधे लगाए गए। इन पौधों की सुरक्षा के लिए ट्रीगार्ड भी लगाया गया।

इस अवसर पर दुर्ग के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल जी ने क्षेत्रवासियों को संबो​धित करते हुए कहा कि माननीय मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास की शिखर की ओर अग्रसर है। विजन 2047 तक देश विकसित देशों की श्रेणी में शामिल हो जाएगा। इसी प्रकार हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार के सुशासन में प्रदेश और प्रदेश की जनता फल-फूल रहे है। सरकार ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर अभियान चला रही है। इस अभियान से हम सब को जूड़कर अपने प्रकृति का ख्याल रखना है। इसी कड़ी में आज ग्राम बोरी के लोगों ने जो पहल की है। वह बहुत ही तारीफ के योग्य है। आज ग्रामवासियों के सहयोग से 400 पौधे लगाए है। लेकिन सिर्फ पौधा लगाने से हमारी​ जिम्मेदारी पूरी नहीं होती है। हम सब को मिलकर इन पौधा को देख-रेख करना है। इसे बच्चे की तरह पालपोसकर बड़ा भी करना है। इन पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी हम सब की।

 फेसबुक से जुड़े 

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बोरी कृष्णा पटेल, मंडल महामंत्री भोमराज जैन, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र साहू, तरूणा देशमुख, नंदनी देशमुख, भगवती देशमुख, जामवंतीन,नीता, मंजू, उर्वशी, रंजना, निशा, दमवंती, फलेश्वरी, लक्ष्मीन देशमुख, मोर ​हरियर गांव के अध्यक्ष नंदकुमार देशमुख, नारद देशमुख, चंदभूषण, उपाध्यक्ष नारद देशमुख, सचिव चंद्र भूषण देशमुख, संयुक्त सचिव ललित कुमार, कोषाध्यक्ष केशव प्रसाद, कालीचरण और भगवान सिंह, शांतनु दिल्लीवार, पुराण सिंह देशमुख, विजय कुमार, महेंद्र कुमार, शनत कुमार,रमेश कुमार, शो​​भित, जितेंद्र देशमुख, शिवकुमार देशमुख, नवनीत देशमुख सहित समस्त ग्रामवासियों बोरी कार्यक्रम में उपस्थिति रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है