एक दिवसीय वृद्ध जन स्वास्थ्य एवं जनजागरुकता शिविर का आयोजन

Advertisement

अम्लेश्वर 17 अगस्त : संचालनालय आयुष विभाग रायपुर छ.ग. एवं जिला आयुष अधिकारी दुर्ग के मार्गदर्शन में 16 अगस्त को नि:शुल्क एक दिवसीय वृद्ध जन स्वास्थ्य एवं जनजागरुकता शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत- जमराव (झीट) में किया गया। जिसमें 64 वृद्ध एवं अन्य उम्र के 21 मरीजों का- सुगर, बी.पी एवं नेत्र जांच किया गया साथ में उन सभी मरीजों को नि:शुल्क औषधि वितरण किया गया
78 सुगर जांच में 21मधुमेह रोगी
38 नेत्र जांच में 7 मरीज (effective) +2 मरीज (high effected – Do refered) नेत्र रोग के मिलें है।

शिविर का शुभारंभ ग्रामपंचायत सरंपच श्रीमती शकुंतला गायकवाड की अध्यक्षता में एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधान पाठक श्रीमती सरोज यादव जी की उपस्थिति में हुई।
शिविर प्रभारी डां. शैलेन्द्र सिंह आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी ने कहा शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. रवि कुमार सिदार कुम्हारी, डॉ.अनुपमा नायक औधी, फार्मासिस्ट श्री गजानंद सिन्हा -पहडोर, श्री देव कुमार देवांगन- गोढ़ी , नेत्र सहायक श्री हेमंत साहू – बटरेल, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक श्री वीरेंद्र सिन्हा – खुड़मुड़ा एवं शास.आयुर्वेद औषधालय जमराव के स्टाफ फार्मासिस्ट श्रीमती कुसुम लता चौबे, औषधालय सेवक श्रीमती योगिता वर्मा एवं पीटीएस श्री गंगा राम नन्हारे की सहभागितापूर्ण उपस्थिति रही।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है