स्वास्थ लाभ के लिए लगे ओपन जीम और बच्चों के खेलने कूदने के सामग्री का रख रखाव नही

कुम्हारी 03 सितंबर : नगर पालिका कुम्हारी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसदा वार्ड क्रमांक 12 एवं 16 में लगे ओपन जिम एवं बच्चों के खेल कूद करने के लिए घीसल पट्टी, झूला का हाल है बेहाल। झूले के आसपास घास भुस सहित कटीले झाड़ी उग चुके हैं। वही ओपन जिम के पास बबुल का पेड़ गिर गया है एवं वहां पर भी घास भुस उग चुके हैं। जिसका पालिका प्रशासन के द्वारा कभी भी साफ सफाई नहीं कराई गई है। वहीं ओपन जिम के पास एक ट्रिप बजरी गिट्टी भी डाला गया था लेकिन पालिका प्रशासन के उदासीनता के चलते गिट्टी को समतलीकरण ओपन जिम के पास नहीं की गई। जिसे जरूरत के हिसाब से लोगो ने ही सफाया कर दिया। ग्रामीणों के द्वारा मौखिक रूप से जानकारी पालिका प्रशासन को दी गई एवं जन समस्या निवारण में भी इस बात को प्रमुखता से उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को अवगत कराया गया लेकिन आज तक किसी भी प्रकार की उक्त स्थान के पास साफ सफाई नहीं कराई गई।

आपको बता दें छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ओपन जिम के माध्यम से लोग के स्वास्थ लाभ ले सके इसके लिए उक्त निर्माण कराया गया है, लगाया गया है। लेकिन रखरखाव के अभाव में लोग इसका लाभ नहीं ले रहे है। वहीं बच्चों के खेलने कूदने के लिए शासन के द्वारा घीसल पट्टी, झूला का निर्माण वार्ड क्रमांक 12 में की गई है। लेकिन वहां घास भुस के कारण बच्चे जाने से डरते हैं। अभी तीजा का त्योहार है गांव में तीजहारिन बेटियां अपने बच्चों को लेकर आएंगे जिसका मनोरंजन के लिए भी उक्त स्थान उपयुक्त तथा लेकिन रखरखाव नहीं होने के कारण बच्चे इसका लाभ नहीं उठा पाएंगे। जिस पर पालिका प्रशासन मौन साधे हुए हैं। वहीं सत्ता परिवर्तन के बाद नगर सरकार के विपक्ष में बैठे सत्ता पक्ष के पार्षदों का भी मौन साधे रहना समझ से परे हैं। आखिर जनता की सुविधाओं के बारे में इन जनप्रतिनिधियों को ख्याल क्यों नहीं रहता।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

समर्पण निशुल्क कोचिंग क्लास आगेसरा के शिक्षक का CISF में चयन

* समर्पण निशुल्क कोचिंग क्लास आगेसरा के शिक्षक का CISF में चयन... दक्षिण पाटन (बेल्हारी) :  ग्राम पंचायत आगेसरा के सरपंच श्री रमाकांत साहू द्वारा...

मर्रा में शिवभक्ति महोत्सव, 9 दिवसीय शिव महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ

* ग्राम मर्रा में शुरू हुआ श्री शिव महापुराण महोत्सव, भक्तिमय माहौल... * भगवताचार्य सौरभ शर्मा जी के प्रवचन से गूंज उठा मर्रा गांव... * शिव...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है