मिर्च एवं भाटा की उन्नत खेती हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संम्पन्न

Advertisement

कुम्हारी 2 जून। छत्तीसगढ युवा प्रगतिशील किसान संघ खपरी कुम्हारी में एक दिवसीय किसान प्रशिक्षण का आयोजन किया गया स्किल डेवलपमेन्ट कार्यकम के तहत प्रदेश के सब्जी उत्पादक किसानों का यह छटवां आयोजन है जिसमें मिर्च एवं भाटा की उन्नत खेती विषय पर प्रशिक्षण दिया गया।

 फेसबुक से जुड़े 

प्रदेश के विभिन्न जिलो के लगभग 200 किसान इस कार्यकम से लाभान्वित हुए। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मिर्च की उन्नत खेती के सम्बन्ध में भूपेन्द्र परमार ने बताया कि मौसम की अनिश्चितता की वजह से वर्तमान समय में ब्लेक थ्रिप्स नामक बीमारी किसानों के लिए एक चुनौती बनकर सामने आया है जिसके कारण छत्तीसगढ़ में मिर्च उत्पादन करना मुश्किल होता जा रहा है।

भाटा की उन्नत खेती के सम्बन्ध में अभिषेक चावड़ा द्वारा जानकारी दी गई कि किस तरह भाटे की खेती में सफेद मच्छर और इल्ली की समस्या से वर्तमान समय में किसान जूझ रहे हैं एवं इस समस्या के समाधान के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी भी दी गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्त में किसानों की समस्याओं से संबंधित जिज्ञासा का समाधान किया गया। कार्यक्रम में संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र लोहान, प्रदेश सचिव भूपेन्द्र दुबे, सह सचिव दिलीप राठौर, कोषाध्यक्ष संजय गोहिल एवं हर्षित पढियार उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है