महाशिवरात्रि के दिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आयेंगे महाकाल के नगरी कौही, महादेव के करेगें दर्शन

Advertisement

रानीतराई 7 मार्च:  पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 8 मार्च को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर महाकाल के नगरी पर्यटन स्थल धर्मनगरी ग्राम कौही में महादेव के दर्शन कर प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना करेंगे। और मेला में आए शिव भक्तों को महाशिवरात्रि के शुभकामनाएं देंगे।जिसकी तैयारी ग्राम पंचायत सहित स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता के द्वारा की जा रही है।

आपको बता दें कि ग्रामपंचायत सरपंच श्रीमती मनोरमा टिकरिहा ने पाटन गोठ रिपोर्टर करन साहू से चर्चा करते हुए बताया कि महाशिवरात्रि के पावन पर पूर्व मुख्यमंत्री और हमर पाटन के विधायक भूपेश बघेल कौही आयेंगे और महाकाल के दर्शन कर प्रदेश के खुशहाली की कामना करेगें उन्होने जानकारी देते हुए कहा कि पूर्व सीएम प्रति वर्ष मेला के दिन आते है और भोलेनाथ के मंदिर में पूजा अर्चना करते है। उनके साथ क्षेत्र के जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, जनपद पंचायत पाटन के सभापति रमन टिकरिहा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर के अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित अन्य कांग्रेसी नेता बड़ी संख्या मे उपस्थित रहेंगे।वही आस पास के ग्राम पंचायत के पंच सरपंच सहित ग्राम पंचायत कौही के उप सरपंच सहित सभी पंच गण और ग्रामवासी सहित काग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है