विशेष ग्राम सभा में दिलाई गई स्वच्छता रखने की शपथ, दिया कुपोषण से बच्चों को बचाने की जानकारी

Advertisement

रानीतराई 10 अक्टूबर :  जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत रानीतराई में विशेष ग्राम सभा का आयोजन हुआ। जिसमें सर्वप्रथम सरपंच निर्मल जैन ने ग्राम सभा के एजेंडे पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। उसके बाद ग्राम में कुपोषित 10 बच्चों को मूंगफली, चना, गुड़ का पोषण टोकरी वितरण किया गया ।और कहा कि सभी माताए अपने-अपने बच्चों को कुपोषण को दूर करें उन्हें प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम भरपूर मात्रा में खिलाएं और उनका नियमित जांच करवाएं,और जो भी कमी है उसे दूर कर कुपोषण से बचाए।ग्राम सभा में आवास, शौचालय, पेंशन संबंधी आवेदन आए। साथ ही सभी को स्वच्छता बनाए रखने हेतु शपथ दिलाई गई और ग्राम को स्वच्छ निर्मल बनाने में ग्राम पंचायत को सहयोग करने की अपील की।

इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिन ग्राम पंचायत के महिलाएं पुरुष उपस्थित थे ।साथ ही ग्राम के सचिव मानसिक नावीक जी हिमांशी कोसरिया पच कामता ठाकुर राधिका पारधी प्रशांत तिवारी उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है