उद्यानिकी महाविद्यालय सांकरा के एमएससी एवं पीएचडी के छात्रों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

अम्लेश्वर 27सितंबर : उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र सांकरा के पीएचडी एवं एम एस सी हॉर्टिकल्चर, सब्जी विभाग के छात्रों द्वारा वीएनआर सीट्स प्राइवेट लिमिटेड धमधा रोड, अहिवारा एवं चावड़ा बाग रायपुर का शैक्षणिक भ्रमण दिनांक 26 सितंबर 2024 को किया गया। जिसमे सब्जी प्रसंस्करण इकाई में कार्य कर रहे रवींद्र यादव ने बताया कि कैसे सब्जियों के बीजों को ग्रेडिंग करना उनका बीज शोधन, पैकिंग और इन क्रियाकलापों में इस्तेमाल होने वाली मशीनों की विस्तृत जानकारी और बीज को लंबे समय तक कोल्ड स्टोरेज में संरक्षित रूप में भंडारण और समय-समय पर मांग के अनुसार इन बीजों का विपणन और इनसे प्राप्त लाभ की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई और वही बीज गुणवत्ता प्रयोगशाला इकाई में कार्यरत संतोष जी ने बीच के गुणवत्ता संबंधी जांच जैसे बीजों की अंकुरण क्षमता, बीज शक्ति, शुद्धता परीक्षण की विस्तृत जानकारी दी। जिससे बीजों की गुणवत्ता का आसानी पूर्वक जांच छात्रों द्वारा किया जा सकेगा।

अंत में चावड़ा बाग रायपुर में भ्रमण किया गया जिसमे वेजिटेबल ग्राफ्टिंग की सही प्रक्रिया सिखाई गई। जो की नवीनतम तकनीकों के दौर पर एक अच्छे आय के स्रोत के रूप में उभर रहा है। यह तकनीक विपरीत परिस्थिति या वातावरण में भी अच्छा उत्पादन देने की क्षमता रखती है। इस पद्धति को भविष्य में छात्र अपने स्वयं के व्यापार द्वारा लाभ अर्जित करने में सक्षम हो सकते है।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्रों के अध्ययन में गुणवत्ता लाना, नई तकनीक को देखकर समझना और भविष्य में आजीविका के रूप में उपयोग कर सकते है। शैक्षणिक भ्रमण अधिष्ठाता डॉक्टर अमित दीक्षित के मार्गदर्शन में हुआ एवं सफलतापूर्वक भ्रमण कराने में सहायक प्राध्यापक डॉ अनीता केरकेट्टा एवं डॉ श्रेया पैकरा की विशेष योगदान रहा शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों में उत्साह एवं खुशी का माहौल है और इस प्रकार की भ्रमण कराने के लिए सभी बच्चों ने महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. अमित दीक्षित को धन्यवाद प्रेषित किया है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

चंगोरी विद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस की गूंज, पुलिस प्रशासन ने बच्चों को किया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक

मेधावी प्रतिभागियों को मिले गोल्ड व सिल्वर मेडल... पाटन। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पाटन थाना पुलिस प्रशासन द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला-चंगोरी, संकुल केंद्र-बठेना,...

राज्य स्थापना दिवस पर पाटन में मनाया जश्न

पाटन । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पंचायत पाटन में छत्तीसगढ़ महतारी के प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर व फटाके फोड़कर एवं...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है