विकास खंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए सांसद विजय बघेल

अम्लेश्वर 05 जुलाई  : विकास खंड पाटन अंतर्गत स्वामी आत्मानंद स्कूल जामगांव ( एम) में  विकास खंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि दुर्ग सांसद विजय बघेल रहे। कार्यक्रम के अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य हर्षा लोकामनी चंद्राकार ने किया।विशेष अथिति के रूप में जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, जनपद अध्यक्ष रामबाई गजानंद सिन्हा,मंडल अध्यक्ष उत्तर पाटन लोकमनी चंद्राकार, मध्य पाटन खेम लाल साहू दक्षिण पाटन लालेश्वर साहू , पोसू राम निर्मलकर,कवि मीर अली, संजय शर्मा सहित अन्य लोग रहे।

 इंस्टाग्राम से जुड़े 

सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना किया गया। तत्पश्चात क्रमश: क्लास 1, 6 और 09 th के बच्चो को शासन द्वारा प्रदत्त पाठ्यपुस्तक का वितरण कर बच्चों का मुंह मीठा करा कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री  संदेश का वचन संस्था के प्राचार्य ने किया। बच्चों के द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। वही पात्र छात्रों को सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत सायकल वितरण भी किया गया। वही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों का भी सम्मान किया। विभिन्न स्कूल सफाई कर्मी का सम्मान किया गया।

 फेसबुक से जुड़े 

इस अवसर पर दिलीप साहू,कैलाश यादव, मोहन साहू, ,रवि सिंगौर,राजू साहू, सुरेश सिंगौर ,कुणाल शर्मा, राजकुमार सिंह ठाकुर, जितेंद सोनी, राकेश चंद्राकर, कुंदन देवांगन,कुलेश्वर देवांगन, कमलनारायण चंद्राकर, भास्कर वर्मा, ओम साहू, लव कुश चंद्राकर ,पालक गण सहित अनुविभागीय अधिकारी दीपक निकुंज, जिला शिक्षा अधिकारी मिश्रा,विकास खंड शिक्षा अधिकारी महिलांगे सहित स्कूल के प्राचार्य शिक्षक गण और विद्यालय के छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मोहित शर्मा ने किया। कार्यक्रम के समापन पश्चात अतिथियों द्वारा विद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण किया गया।

विज्ञापन 

श्रम निधि सम्मान राशि का भी भुगतान दिवाली पूर्व करने की मांग / कमल वर्मा

रायपुर 22 अक्टूबर:  फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने सरकार से दिवाली पूर्व दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को श्रम निधि सम्मान की राशि का...

सक्रिय सदस्य बनने के लिए दुर्ग के भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह

दुर्ग 22 अक्टूबर। दुर्ग जिले में विगत 17 अक्टूबर से सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई है। इसके बाद दुर्ग जिले के सभी 13...
KARAN SAHU (पाटन के गोठ)
KARAN SAHU (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.
पाटन क्षेत्र की खबरे

ताज़ा खबरे

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है