अमलेश्वर पालिका चुनाव, मोनू और दया होंगे आमने-सामने

Advertisement

अम्लेश्वर 27 जनवरी  : दुर्ग जिला अंतर्गत नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के पालिका अध्यक्ष का चयन भाजपा और कांग्रेस के पार्टी के द्वारा अधिकृत कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी दयानंद सोनकर है।जो पूर्व सरपंच है उनके कार्य शैली से नगर वासी परिचित है। वहीं कांग्रेस के पालिका अध्यक्ष का अधिकृत प्रत्याशी मोरध्वज मोनू साहू है जो जिला पंचायत सभापति के रूप में क्षेत्र में कार्य कर चुके हैं।

बता दे कि भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में नगर के पहले चुनाव को लेकर के भारी उत्साह देखी जा रही है। साथ ही दोनों के कार्यकर्ता अपने-अपने प्रत्याशी को जीतने के लिए एकजुटता का भी परिचय दे सकते हैं। जिसका परिणाम आने वाले समय में दोनों प्रत्याशी को मिलेगा। अब कौन बनेगा नगर का प्रथम निर्वाचित अध्यक्ष यह तो नगर के आम नागरिक ही फैसला लेंगे, कि वह भाजपा अध्यक्ष बनाते हैं या कांग्रेस के बनाते हैं।

 फेसबुक से जुड़े 

जानकारी के अनुसार आज दोनों अध्यक्ष प्रत्याशी दया और मोनू नामांकन दाखिल कर सकते हैं। साथ ही भाजपा और कांग्रेस के अधिकृत पार्षद भी नामांकन दाखिल कर सकते हैं। आज और कल 2 दिन नामांकन दाखिल करने का मौका प्रत्याशियों के पास है। नाम निर्देश के लिए पालिका भवन पर रिटर्निंग ऑफिसर का समय पर विराजमान हो जाता है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है