मोतीपुर चौक में हवन पूजन के बाद किया गया महाप्रसादी का वितरण

अमलेश्वर 10 अक्टूबर : पाटन ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत उत्तर पाटन के ग्राम मोतीपुर में सिद्धिविनायक दुर्गा उत्सव समिति के तत्वाधान में भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। नवरात्रि के पावन पर्व पर आम लोगों को भोजन प्रसादी के रूप में भंडारे का आयोजन कर महाप्रसादी वितरण किया गया।

आयोजक समिति के मुखिया रजत शर्मा ने बताया कि आज दुर्गा पंडाल पर हवन पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाअष्टमी के इस पावन पर्व पर लोगों ने हवन कुंड पर अपने नाम से मनोकामना पूर्णआहुति की। नव कन्या भोज के आयोजन पश्चात उपस्थित लोगों ने भोग भंडारे में महाप्रसादी ग्रहण किया।कल 11 अक्टूबर को मां जगदंबा की विसर्जन यात्रा निकलेगी।

 फेसबुक से जुड़े 

इस अवसर पर समिति के संरक्षक परसराम साहू महेंद्र कुर्रे, जितेंद्र सिंगौर बादल तुरकाने सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

समर्पण निशुल्क कोचिंग क्लास आगेसरा के शिक्षक का CISF में चयन

* समर्पण निशुल्क कोचिंग क्लास आगेसरा के शिक्षक का CISF में चयन... दक्षिण पाटन (बेल्हारी) :  ग्राम पंचायत आगेसरा के सरपंच श्री रमाकांत साहू द्वारा...

मर्रा में शिवभक्ति महोत्सव, 9 दिवसीय शिव महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ

* ग्राम मर्रा में शुरू हुआ श्री शिव महापुराण महोत्सव, भक्तिमय माहौल... * भगवताचार्य सौरभ शर्मा जी के प्रवचन से गूंज उठा मर्रा गांव... * शिव...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है