महाकाल के नगरी में रुद्राभिषेक महा आरती के साथ होगा महाप्रसादी का वितरण

Advertisement

रानीतराई 14अगस्त:  दुर्ग जिला अंतर्गत पाटन विधान सभा क्षेत्र के पर्यटन स्थल महाकाल की नगरी खारू नदी के तट में बसे ग्राम कौही के पावन भूमि मंदिर परिसर में 19 अगस्त को विशाल बोल बम कांवरिया सावन मेला एवं रुद्राभिषेक कार्यक्रम का होगा आयोजन। आपको बता दें स्वयंभू शिवलिंग पर प्रातः 08 बजे से हजारों शिव भक्तों के द्वारा 19 अगस्त को रुद्राभिषेक करेंगे। कतार बद्ध खड़े होकर शिव भक्तों के द्वारा खारू नदी से जल लेकर महादेव मंदिर तक एक दूसरे के हाथों से शेयर करते हुए महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया जाएगा। जिसकी तैयारी श्री महाकाली एवं श्री हनुमान मंदिर समिति के द्वारा किया जा रहा है।

 फेसबुक से जुड़े 

इस भव्य आयोजन में अपनी सहभागिता प्रदान करेंगे बोल बम समिति कौही,सिलघट, सुपेला, सेमरा, जरवाय, बोरेंदा एवं ग्राम सर्वोदय समिति, बजरंग दल समिति, पंचकोशी समिति ,दुर्गा वाहिनी, महिला स्वा. सहायता समूह एवं समस्त महिला स्वा. समूह कौही। तत्पश्चात मंदिर परिसर में हवन पूजन का कार्यक्रम होगा। फिर महाआरती के बाद महा प्रसादी का वितरण किया जाएगा। स्वयंभू भोलेनाथ महादेव के दर्शन करने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का भी आगमन समय अनुसार होगा।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

उत्तर पाटन “अमेरी-गभरा” में सैकड़ों हाइवा अवैध मुरूम का स्टॉक, कार्रवाई नहीं होने से कारोबार बेखौफ

* अमेरी और गभरा में बारिश में भी अवैध मुरूम के बड़े भंडार, कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी  "खनिज विभाग" की भूमिका...

विकासखंड स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में जमराव के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

* जमराव के खिलाड़ियों का विकासखंड स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, जिला स्तर के लिए चयनित... पाटन : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमराव में...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है