पाटन : LIC एडवाईजर ‘कृष्ण कुमार देवांगन’ का दुबई में होगा सम्मान

संतोष देवांगन/दुर्ग-पाटन : दुर्ग जिला के नगर पंचायत पाटन नगर निवासी (LIC एडवाईजर) श्री कृष्ण कुमार देवांगन आगामी 27 अगस्त से 04 सितम्बर तक दुबई में होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मलेन मिलियन डालर राउंड टेबल MDRT (USA) ग्लोबल कांफ्रेस में भाग लेंगे और वे पाटन से आज दुबई जाने के लिए रवाना हो गए है। जहां कृष्ण कुमार को (LIC OF INDIA) जीवन बीमा के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सम्मान COT (USA) कोर्ट ऑफ़ द टेबल से सम्मान किया जायेगा।⬇️शेष नीचे⬇️

आपको बतादें कि MDRT बीमा क्षेत्र एक अंतरराष्ट्रीय फाउंडेशन है जिसका मुख्यालय अमेरिका (USA) में है। वही कृष्ण कुमार देवांगन भारतीय जीवन बीमा निगम में लाईफ एडवाइजर के रूप में पिछले 06 वर्षों से अपनी सेवा दे रहे है और लोगो को जीवन बीमा के क्षेत्र में जागरूक कर रहे है. व वर्त्तमान में कारपोरेट क्लब के मेंबर है।⬇️शेष नीचे⬇️

 फेसबुक से जुड़े 

आपको बतादें कि कृष्ण कुमार देवांगन 2019-2020, 2020-2021 से MDRT 2021-2022 में डबल MDRT और 2022-2023 व 2023-2024 में COT कोर्ट ऑफ़ द टेबल का सदस्यता प्राप्त किया है जो बीमा के क्षेत्र में एक अंतरराष्ट्रीय सम्मान है वहीं यह मुकाम पुरे विश्व में सिर्फ 0.1% अभिकर्ता ही प्राप्त कर पाये है। वहीं कृष्ण कुमार इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों, अपने माता-पिता व परिवार, शाखा के समस्त अधिकारीयों व विशेष रूप से अपने समस्त ग्राहक बंधुओ को दिया है।  क्योंकि उनके सहयोग के बिना यह सम्मान पाना संभव नहीं था। इसके लिए (LIC एडवाईजर) कृष्ण कुमार देवांगन ने सभी का दिल से धन्यवाद किया है।

विज्ञापन 

गाड़ाडीह कांग्रेसियों ने सौंपा डबल इंजन सरकार के नाम ज्ञापन, किया विरोध प्रदर्शन

जामगांव-आर(पाटन) : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर आज 30 जून को गाड़ाडीह सेक्टर के एवं गाड़ाडीह सोसायटी के...

बिजली कटौती के विरोध में “नगर कांग्रेस कमेटी पाटन” ने उठाई आवाज, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

पाटन : आज नगर कांग्रेस कमेटी पाटन द्वारा पाटन तथा ग्रामीण अंचलों में लगातार हो रही बिजली कटौती की गंभीर समस्या को लेकर विद्युत...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है