श्रीराम मंदिर अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर सेलूद में मनाया जाएगा उत्सव / खेमलाल साहू

पाटन सेलूद 10 जनवरी :  श्री राम मंदिर ट्रस्ट अयोध्या द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार संतों से परामर्श के पश्चात यह निश्चय किया गया है कि जिस प्रकार सभी सनातन उत्सव हिन्दी तिथि एवं पंचांग के अनुसार मनाये जाते हैं। उसी प्रकार श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ को प्रति वर्ष पंचांग के अनुसार पौष शुक्ल द्वादशी अर्थात कूर्म द्वादशी को मनाया जाये। इस तिथि को प्रतिष्ठा द्वादशी के रूप में जाना जायेगा। इस वर्ष 2025 को यह तिथि अंग्रेजी कैलेण्डर अनुसार 11 जनवरी 2025, शनिवार को पड़ रहा है।

अतः पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी अयोध्या में प्रभु श्री रामचन्द्र जी के प्राण प्रतिष्ठा के दिन ग्राम सेलूद में सनातन धर्म के मानने वाले हिन्दू समाज 108 कलश के साथ माता बहनो के द्वारा शोभा यात्रा निकाला जाएगा।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

बजरंग चौक सेलूद के बजरंग बली के मंदिर से पूजा अर्चना पश्चात 108 कलश के साथ शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो कि पूरा सेलूद भ्रमण पश्चात चार बांधा स्थित रामजानकी मन्दिर में भव्य दीपयज्ञ किया जाएगा l

खेमलाल साहू ने सभी सनातनियो से निवेदन करते हुए कहा कि छोटे-बड़े सभी मंदिरों में रोशनी करें, श्री राम जय राम जय जय राम विजय मंत्र का सामुहिक जाप करें। दिये जलायें, घंटियो की ध्वनि करें, प्रसाद वितरण करें। सभी अपने घरों में दिये जलायें, प्रभात फेरी निकालें, रंगोली सजायें। रामायण मंडलियाँ, चौक-चौराहों पर सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, राम रक्षास्त्रोत का पाठ करें। वर्ष गांठ की एक दूसरे को बधाई प्रेषित करें। सनातन संस्कृति को विशेष पर्व के रूप में मनाने की कृपा करें।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है