कांवड़ यात्रा के संयोजक जितेंद्र वर्मा ने टोलाघाट में बैठक कर कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

Advertisement

करन साहू, पाटन 04 अगस्त : बोल बम कांवड़ यात्रा समिति पाटन क्षेत्र की बैठक गांव -गांव में अनवरत जारी हैं। 12 अगस्त 2024 को पाटन से निकलने वाला कांवड़ यात्रा भव्य होने वाला हैं। आज समिति के संयोजक श्री जीतेन्द्र वर्मा जी के गरिमामयी उपस्थिति में ठाकुराइन टोला में बोल बम कांवड़ यात्रा समिति की बैठक सम्पन्न हुआ। बैठक के उपरांत समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम स्थल का निरिक्षण कर जायजा लिया एवं 12 अगस्त के लिए योजना बनाई। विगत वर्ष हुए 21,000 रुद्राक्ष वितरण में सहयोग प्रदान करने के लिए संयोजक वर्मा जी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

कांवड़ यात्रा के संयोजक जितेंद्र वर्मा ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि हर साल कांवड़ यात्रा में ठाकुराइन टोलावासियों का अद्वितीय सहयोग प्राप्त होता हैं। भोजन व्यवस्था से लेकर पार्किंग व्यवस्था सहित विभिन्न सेवाकार्यों में टोलवासी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस बार भी कांवड़ यात्रा को भव्य बनाने के लिए सभी संकल्पित हैं। एक मुट्ठी दान, भगवान शंकर के नाम से प्राप्त जनसहयोग से प्राप्त दान से महाप्रसाद बनेगा। जिसे सभी शिवभक्तो को प्रदान किया जाएगा। गांव-गांव, घर-घर में कांवड़ यात्रा को लेकर सभी उत्साहित हैं। इस अवसर पर श्री वर्मा ने सभी को अधिक से अधिक जनसम्पर्क कर कांवड़ यात्रा में शामिल होके के लिए आमंत्रित करने का आह्वान किया।

 फेसबुक से जुड़े 

बैठक में प्रमुख रुप से जितेन्द्र वर्मा,विनोद साहू,दिलीप साहू,माधव वर्मा,निक्की भाले,गिरधर वर्मा,रमेश वर्मा,केवल देवांगन,भीखम निषाद,ललित निषाद,प्रेमलाल निषाद,नरसिंग निषाद,गोवर्धन निषाद,छबि निषाद,लाला निषाद,लीलागर निषाद,भागवानी निषाद,हेमलाल,निलेश,बृजेन्द्र,टीकमलाल सहित बोल बम कांवर यात्रा समिति के सदस्यगण मौजूद रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नव दिवसीय श्री मन्मानस महायज्ञ का निकला कलश यात्रा, किया गया प्रायश्चित पूजन

* नव दिवसीय श्री मन्मानस महायज्ञ प्रथम दिवस कलश यात्रा, प्रायश्चित पूजन किया गया... पाटन: क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर (घुघुवा क) में श्री मंगल मूर्ति मारुती...

प्रदेश की 69 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ- कल्पना नारद साहू

* अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त आज होगी जारी... * सीएम विष्णु देव साय बस्तर से महिलाओं के खातों में...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है