कमलेश चेलक को मिला पीएचडी की उपाधि गुरुजनों और परिवार का रहा सहयोग

Advertisement

पाटन  25 फरवरी : पाटन देवादा निवासी कमलेश चेलक को पंडित रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है l वे श्री जवाहर चेलक एवं श्रीमती बुधवंंतीन चेलक के सुपुत्र हैं उन्हें यह उपाधि उनके शोध विषय दुर्ग संभाग में फसल प्रारूप की बदलती प्रवृत्तियों का कृषकों की आय पर पड़ने वाले प्रभावों का विश्लेषण के लिए दिया गया है उनके शोध कार्य के निर्देशक डॉ. के. के. बिंदल प्राध्यापक अर्थशास्त्र, शासकीय जे. योगानन्दम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर एवं सह निर्देशक डॉ. विनोद कुमार जोशी प्राध्यापक अर्थशास्त्र, डॉ. राधाबाई नवीन कन्या महाविद्यालय रायपुर के दिशा निर्देश में पूरा किया है उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुजनों एवं अपनी धर्मपत्नी श्रीमती वेणुका चेलक व अपने परिवार को दिया है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

शक्ति केंद्र झीट-महुदा में मानस संगोष्ठी

* शक्ति केंद्र झीट-महुदा में मानस संगोष्ठी का आयोजन, ज्ञान-भक्ति और संस्कारों का दिया संदेश; श्रीराम चरित मानस के आदर्शों पर हुआ मंथन... झीट-महुदा। शक्ति...

जमराव के दो पहलवानों ने संभाग स्तरीय कुश्ती में जीते स्वर्ण पदक, राज्य स्तर पर चयन

* जमराव के दो पहलवानों ने संभाग स्तरीय कुश्ती में जीते स्वर्ण पदक, राज्य स्तर पर चयन... * संभागीय कुश्ती में जमराव का जलवा, लोकनाथ...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है