कबड्डी तन एवं मन को तंदुरुस्त रखता है…अशोक साहू घोरारी में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

रानीतराई 02 सितंबर। पोरा तिहार के अवसर पर ग्राम घोरारी(बीजाभाठा)में मिनी माता क्लब एवं ग्रामवासी के तत्वाधान में भव्य कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित किया गया।जिसके शुभारंभ के मुख्य अतिथि अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,अध्यक्षता डा रामनाथ साहू सरपंच,विशेष अतिथि राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस,रिखी नारंग सेक्टर प्रभारी,मीनू रणजीत मार्कण्डेय उपसरपंच ने श्री हनुमान जी की पूजा अर्चना कर किए।

मुख्य अतिथि ज़िप उपाध्यक्ष श्री साहू ने पोरा तिहार की बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि कबड्डी खेल तन एवं मन को तंदुरुस्त रखता है।खेल को खेल भावना से खेलें।सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं करता हूं।उन्होंने आगे कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने घोरारी सहित क्षेत्र के विकास में निरंतर योगदान दिए हैं,जिसके कारण आज हमारे युवा खिलाड़ी मेट में खेल रहे है।साथ ही बाबा गुरु घासी दास जैतखाम के लिए 3 लाख विधायक निधि से स्वीकृत किए है।हम सभी के तरफ से पूर्व सीएम श्री बघेल जी का धन्यवाद आभार व्यक्त करते है।
मंच संचालन बिरेंद्र रात्रे ने किया।
इस अवसर पर रणजीत मारकंडे,संतोष देवांगन,जय लाल बंजारे,शेखर बंजारे,मुकेश यदु,पी एल पड़ोती,प्रमोद मंडावी,मनोज,हेमलाल,नोगेंद्र,नरेंद्र नवरंगे,ओमप्रकाश मारकंडे,रोमलाल,अमित बांधे,पियूष बांधे,पंकज बंजारे,दिनेश मंडावी,हिमांशु बंजारे खिलाड़ी सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

स्वच्छता सप्ताह के अंतर्गत औंसर में स्वच्छता निरीक्षण

* औंसर में स्वच्छता का हुआ निरीक्षण, राज्य सलाहकार अभिलाषा आनंद ने किया स्वच्छता की तारीफ... रानीतराई: ग्राम औंसर में स्वच्छता अभियान के अधिकारियों ने...

छग सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन वार्षिक कैलेंडर 2026 का विमोचन

* छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन वार्षिक कैलेंडर का विमोचन... पाटन : छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई पाटन द्वारा तैयार किए गए वार्षिक...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है