विद्युत शक्ति संचरण के नाम पर किसानों के खड़ी फसलों को रौंदे जा रहे हैं

अंडा 08 सितंबर : भारत सरकार व राज्य सरकार की विद्युतीकरण की नीति ऐसी कि किसानों के खड़ी फसलों को रौंदते हुए विद्युत शक्ति संचरण के नाम पर उक्त कंपनी द्वारा मनमानी करते हुए टावर लाइन लगाने का काम किया जा रहा है।

उक्त घटना दुर्ग जिले के दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के ग्राम मचांदूर की है, जहां किसानों से बिना सहमति लिए, बिना अनुमति लिए, बिना किसी पंचनामा किये, व बिना मुआवजा दिए विद्युत टावर लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

विद्युत टावर लाइन बिछाने के नाम पर उक्त जिस किसान के जमीन पर टावर लगनी हैं उसे पावर ग्रिड रायपुर पूल धमतरी ट्रांसमिशन लिमिटेड द्वारा फसल फील्ड सर्वे के नाम पर मुआवजा राशि दिया गया है, पर टावर लाइन बिछाने पर प्रभावित लाइन के नीचे आने वाले जमीनों कि किसानों को न ही कोई जानकारी व नोटिस दिया गया है। जिससे किसान अचरज में है, उनके मेड़ों में उगे हुए पेड़ों का सर्वे व नंबरिंग उक्त कंपनी द्वारा किया हुआ है । क्या वह पेड़ लगे रहेंगे या बाद में कांटे जा सकते हैं, इसकी स्पष्ट जानकारी किसानों को नहीं दी गई।

विद्युत टावर लाइन से प्रभावित किसान आंदोलन की राह में

प्रभावित किसानों की मांग है कि फसलों की पकने तक तत्काल विद्युत लाइन टावर बिछाने का काम बंद किया जाए , अगर किसानों की मांगों पर प्रशासनिक कार्रवाई नहीं की जाएगी तो जल्द ही विद्युत टावर लाइन से प्रभावित किसानों की आंदोलनरथ हो सकते हैं, जिसकी एवज में किसान बैठक दिनांक 9 सितंबर को शाम 3:00 बजे बस स्टैंड को यात्री प्रतीक्षालय में मचांदूर में रखी गई है। किसानों की ओर से प्रतिनिधित्व करने के लिए नंद कुमार साहू व रणमत साहू , खोम साहू व भुरवा यादव व प्रभावित किसानसाथी व किसान संगठन से ढालेश साहू जी व नंद कुमार साहू जी उपस्थित होंगे।

आपको बता दे कि इस तरह की घटना की जानकारी पाटन विधान सभा क्षेत्र के दक्षिण पाटन में भी दिख रहा है कई किसानों के खेतों के फसल खराब हो गया है। वही किसान मुआवाजे के आस में भटक भी रहे है। वही ठेकेदार के द्वारा फसल क्षति ग्रस्त कि राशि आकलन कर किसानों को देने की बात भी कही जा रही है लेकिन काम होने के बाद।

आगामी छग प्रगतिशील किसान संगठन के नेतृत्व में होने 20 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय किसान महापंचायत पर भी चर्चा की जाएगी। उक्त जानकारी किसान नेता ढालेश साहू ने शेयर की है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

बच्चों के भविष्य के प्रति पालक चिंतित, सुधार हेतु शा.प्रा.शा. कौही में 10 बिन्दुओं पर चर्चा

रानीतराई। शासकीय प्राथमिक शाला कौही में शनिवार 3 अक्टूबर को आयोजित शाला प्रबंधन समिति के बैठक में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति चिंतित...

भिलाई : श्रमिक सभा ने 11 सूत्रीय मांग को लेकर सेल अध्यक्ष के नाम “सांसद विजय बघेल” को सौंपा ज्ञापन

दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल जी के निज निवास सेक्टर 5 भिलाई में श्रमिक सभा ने सेल अध्यक्षों के 11 सूत्रीय मांग पत्र सांसद...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है