तीज मिलन समारोह के तैयारी झीट परिक्षेत्र में हो रही है लगातार बैठक

अम्लेश्वर 25 अगस्त  : तहसील साहू संघ पाटन के नेतृत्व मे 01सितंबर को होने वाले तीज मिलन समारोह का तृतीय वर्ष के सम्बंध मे झीट परिक्षेत्र के ग्राम महुदा मे बैठक सम्पन्न। सर्व प्रथम भक्त माता कर्मा के आरती उपरांत चर्चा चालु हुआ बैठक का संचालन करते हुए युगलकिशोर साहू ने सभी अतिथियो का स्वागत कराया गया। जिसके बाद परिक्षेत्र युवा संयोजक रुपेंद्र राजु साहू ने कहा कि युवाओ को समाज के क्षेत्र में आगे आना चाहिए। आने वाले भविष्य है युवा जो युवा समाज के कार्यो से जुडकर रहता है निश्चित उनका भविष्य उज्जवल होता है। वह समाजिक अनैतिक कार्यो का शिकार नही होता।

तत्पश्चात परिक्षेत्रीय  अध्यक्ष कल्याण साहू ने समाज को विस्तार से समाजिक चर्चा रखा उन्होने बताया कि तहसील साहू संघ पाटन के नेतृत्व मे विशाल कर्मा जयंती के आयोजन के साथ साथ युवा सम्मेलन और बेटी माईयो के लिए तीज मिलन समारोह का कार्यक्रम आयोजन होता है आप सभी के तिनके‌ तिनके सहयोग से ये सब विशाल कार्यक्रम सम्पन्न होता है पुरूष की उपस्थित तो निरंतर समाज मे होता रहता है लेकिन हमारे समाजिक बेटियों की उपस्थित कम होता है। इसी कारण उन सभी की मेल जोल हेतू तीज मिलन समारोह का कार्यक्रम आयोजन होता है जिसमे अनेक माता बहने अपनी कला के साथ समाजिक चर्चा का सहभागिता बनता है और बताया कि इस साल तहसील साहू संघ का विशाल कर्मा जयंती झीट परिक्षेत्र मे होना है जिसमे भी जोड़ा व अन्य क्षेत्र महत्वपूर्ण में सहभागिता जरूरी है इतना कहते हुए तीज मिलन समारोह मे आमंत्रण करते हुए अपनी बाते समाप्त की। बैठक का आभार प्रदर्शन गांव के युवा सरपंच श्री मनोज कुमार साहू ने की।

 फेसबुक से जुड़े 

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित अध्यक्ष कल्याण साहू उपाध्यक्ष शुकदेव साहू, सरपंच मनोज कुमार साहू, प्रभारी श्रीमति गायत्री साहू ,गीता साहू, यशौमति साहू, मधु कांता साहू, सरस्वती साहू ,सचिव डोमन साहू, युगलकिशोर साहू ,देवनाथ साहू, गिरजानंद साहू ,वाशु साहू ,रामु राम साहू, शियाराम साहू, ब्रम्हा साहू, मीडिया प्रभारी परस साहू, राधे साहू, रामबिशाल साहू, जीधन साहू, सचेतक साहू, रमेशर साहू एवं स्थानीय साहू समाज के सभी लोगो की उपस्थिति रही।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

त्रि-दिवसीय मानसगान में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, कल्पना साहू ने बताया श्रीराम को आदर्श जीवन का मार्गदर्शक

* ग्राम चुलगहन में मानसगान प्रतियोगिता के दूसरे दिन बोलीं कल्पना नारद साहू – श्रीराम का जीवन हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा, राम के...

अजमेर में छत्तीसगढ़ का परचम, लक्ष्मण साहू ने जीते तीन गोल्ड मेडल

* 7वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक्स में अमलेश्वर के लक्ष्मण साहू का शानदार प्रदर्शन... * 50+ वर्ग में लक्ष्मण साहू का जलवा, तीनों दौड़ों में हासिल...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है