उत्तर पाटन में हो रहा है व्यापक रूप से अवैध मुरूम और मिट्टी का खनन/ प्रशासन का नही डर

Advertisement

अम्लेश्वर 16 मई : पाटन ब्लॉक अंतर्गत आने वाले उत्तर पाटन के विभिन्न ग्रामों में हो रहा है व्यापक रूप से अवैध मुरूम और मिट्टी का खनन जिस पर प्रशासन मौन साधे हुए है। मिली जानकारी के अनुसार मुरूम माफिया बेखौफ होकर अवैध रूप से मुरूम खनन कर ऊंचे दामों में बेचा जा रहा है। ज्यादा तर मुरूम की खुदाई मोतीपुर कापसी और झीट के बीच हो रहा है उसी क्रम में सबसे ज्यादा मुरूम और मिट्टी की खनन पाहंदा (अ) खार और मैदान में होता है। जंहा खनिज विभाग का हाथ नही पहुंच पा रहा है। कार्यवाही के नाम पर प्रशासन शून्य पर है।

वही खेतों से भी मुरूम की खनन की जा रही है भोले भाले किसानों को अपने झांसे में लेकर उनके खेत से 2 से 3 फिट तक खनन कर लिया जा रहा है वही खाना पूर्ति के लिए किसानों के खेत में नाम मात्र मिट्टी डाल कर छोड़ दिया जा रहा है। जिस पर किसान बेबस नजर आ रहा है उनके पीड़ा समझने वाले कोई नही है। अवैध खनन करने वाले लोगों को किसी भी प्रकार का डर प्रशासन का नही है। दिन में तो मुरूम और मिट्टी का खनन इन माफिया के द्वारा की जा रही है वही बेखौफ होकर रात में भी अवैध खनन को अंजाम दिया जा रहा है।रात भर चलती है मुरूम और मिट्टी से भरी हाइवा और ट्रेक्टर लगा रहे है शासन को लाखो का चूना। वही तालाब को भी नियम से ज्यादा खुदाई कर रहे है परमिशन के आड़ में। जिस पर जीमेदार मौन साधे हुए है।

 फेसबुक से जुड़े 

वही पाटन के गोठ रिपोर्टर करन साहू ने खनिज विभाग के अधिकारी से चर्चा किया तो उन्होंने कहा की जानकारी मिलने पर टीम भेज कर कार्यवाही किया जाता है। कहा पर परमिशन है और कहा पर नहीं है उस हिसाब से कार्यवाही किया जायेगा।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है