सड़क पर बैठे मवेशी से हलाकान नगर वासी,अब कुत्ते से है परेशान

अम्लेश्वर 27 सितंबर : नगर पालिका परिषद अमलेश्वर क्षेत्र अंतर्गत आने वाले विभिन्न वार्डों में इन दिनों कुत्तों के आतंक से हलाकान और परेशान हैं लोग, डरे हुए हैं लोग। मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के एक कर्मचारी को 24 सितंबर को कुत्ते ने काटा जिसका इलाज झीट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे चल रही है। वही जानकारी के अनुसार दुर्गा नगर अमलेश्वर के एक महिला को भी 25 सितंबर को एक कुत्ता ने काटा है जिसकी शिकायत लेकर घायल महिला पालिका पहुंची थी। जिस पर तुरंत संज्ञान लेकर पालिका प्रशासन के टीम पहुंचकर कुत्ते की खोज बीन कर रहे थे। आपको बता दें नगर पालिका परिषद क्षेत्र अंतर्गत सड़क पर आवारा मवेशी तो बैठे हुए नजर आते ही हैं।अब लोगों को आवारा कुत्तों से भी लगने लगा है डर। जिस पर प्रशासन भी मौन मौन साधे हुए नजर आ रहे हैं। वैसे नगर पालिका में नया पालिका होने के कारण स्टाफ की कमी भी देखी गई है। इसलिए कई कार्यो पर पालिका प्रशासन का हाथ नहीं पहुंच पा रही है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है