पाहंदा(अ) में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का हुआ आयोजन

Advertisement

अम्लेश्वर 29 जून : विकास खंड पाटन पाहंदा(अ)में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। जंहा प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चे शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा अर्चना से की गई ।नव प्रवेशी बच्चों को मुंह मीठा करा कर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदत नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक को उपस्थित पालक और अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के संदेश का वाचन भी किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत सरपंच मोहन साहू,उपसरपंच सुरेंद्र साहू सहित पूर्व साला विकास समिती के अध्यक्ष अनिल सरसिहा, सदस्य गण ,रामभगवान ठाकुर, डॉ कुलेश्वर निर्मलकर, डॉ विश्वकर्मा पाल, उदय वर्मा उपस्थित रहे। बच्चो के द्वारा सासंकृतिक कार्यक्रम गीत,भाषण, नुक्कड़ नाटक सहित नृत्य की प्रस्तुत दी गई। अतिथियों ने बच्चो को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि लक्ष्य तय कर पढ़ाई करें सफलता अपने आप मिलेगी और पुस्तक को अपना मित्र समझे ।

 फेसबुक से जुड़े 

कार्यक्रम समापन पश्चात न्योता भोजन का आयोजन किया गया। जहां बच्चो के साथ पालक और अतिथियों ने भी ग्रहण किया इस अवसर पर प्राचार्य, प्रधान पाठक सहित शिक्षक शिक्षिका और बच्चे मौजूद रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है