जादू बस्तर से राज्यस्तरीय जम्बूरी रेड क्रॉस 2024 में मचेगी धूम,एस.ए.एफ. बटालियन में दायरा बस्तर की लाइव प्रस्तुति कल

Advertisement

दुर्ग, 20 अक्टूबर / जिला रेड क्रॉस समिति की अध्यक्ष कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिले में 18 से 22 अक्टूबर तक प्रथम राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस मीट 2024 का आयोजन किया जा रहा है। आयोजित जम्बूरी रेड क्रॉस 2024 कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक मंच पर लगातार विविध कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जा रही है। जिनमें एस.ए.एफ. बटालियन नेहरू नगर में दायरा बस्तर की प्रस्तुति विशेष आकर्षक होगी। इस प्रस्तुति का सभी को इंतजार था। 21 अक्टूबर को शाम 7 बजे कार्यक्रम स्थल पर जादू बस्तर की लाइव प्रस्तुति होगी। “जादू बस्तर” बस्तर की जीवन शैली, कला और संस्कृति का एक नया फ्यूजन रॉक-लोक एल्बम है। जो छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक एवं पारंपरिक सुंदरता को प्रदर्शित करने का प्रयास करता है। यह एल्बम रॉक संगीत को छत्तीसगढ़ के बस्तर के लोक संगीत के साथ जोड़ता है।

इस बैंड का उद्देश्य स्थानीय संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता को उजागर करते हुए एक और पक्ष प्रदर्शित करना है। छत्तीसगढ़ के संगीतकार श्री लखेश्वर खुदाराम और बैंड ‘दायरा’ के प्रमुख गायक पीयूष कपूर इसके प्रमुख कलाकार है। यह बैंड बस्तर क्षेत्र में हिंसा की भयानक कहानियों के बीच यहां के घने जंगलों की प्राकृतिक सुंदरता, सुंदर परिदृश्य और दंडकारण्य जंगल के शानदार झरने का बखान करता है। बस्तर का लोक संगीत अपने आदिवासी समुदायों से अपनी पहचान प्राप्त करता है, इसने स्थानीय परिदृश्य के प्रति श्रद्धा को जीवित रखा है। यह लोक-रॉक बैंड बस्तर के मनमोहक जादू को बयां करता है, जो हल्बी और हिंदी भाषा में स्थानीय आदिवासियों द्वारा गाया गया हैं।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है