20 अगस्त को रेडियो श्रोता दिवस घोषित करने की मांग/परस राम साहू गुरुजी

Advertisement

करन साहू पाटन 30 जून : छत्तीसगढ़ रेडियो श्रोता संघ रायपुर के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत सरकार नई दिल्ली को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर 20 अगस्त को राष्ट्रीय रेडियो श्रोता दिवस घोषित करने के लिए निवेदन किया है।आपको बता दे रेडियो श्रोता संघ के अध्यक्ष परस राम साहु गुरुजी के द्वारा लगातार अपने फार्म हाउस मगरघटा अमलेश्वर दुर्ग में सुनते आ रहे हैं। आज प्रधानमंत्री की मन की बात की 111 वी कड़ी को भी बहुत ही बहुत ही उत्साह पूर्ण वातावरण में सुना गया।

 फेसबुक से जुड़े 

श्री साहू ने पाटन के गोठ रिपोर्टर करन साहू से जानकारी शेयर करते हुए कहा कि आज संचार क्रांति युग में भी प्राचीन, सस्ता ,सुलभ, सुंदर अंचल के अंतिम छोर तक रेडियो की महत्व कम नहीं हुई है। आपके द्वारा जनमानस तक मासिक प्रसारण सम्मेलन हेतु आकाशवाणी के द्वारा सभी रेडियो श्रोता एक समूह बनाकर आपकी मन की बात का सामूहिक श्रवण करते हैं। विगत दो दशक पूर्व छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर से रेडियो श्रोता संघ का विशेष श्रोता सम्मेलन 20 अगस्त को प्रारंभ किया गया। जो आज इस तिथि पर भारत वर्ष के अनेक प्रांतो में इसका आयोजन किया जाता है। इस वर्ष महाराष्ट्र के बुलढाणा शहर में अखिल भारतीय रेडियो श्रोता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें लगभग 500 रेडियो श्रोता विभिन्न राज्यों से यहां शामिल होंगे और आकाशवाणी केंद्रों के प्रसारण की समीक्षा भी करेंगे। हमें गर्व है कि आपके नेतृत्व काल में अनेक असंभव सी लगने वाली योजनाओं को पूर्ण होते देखा है हम रेडियो से जुड़े विशाल श्रोता समूह भी अपनी मनोभावों को मूर्तरूप आपके माध्यम से पूर्ण होने का सपना संजोए हैं आगामी माह में मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से आपके द्वारा इस वीडियो श्रोता दिवस 20 अगस्त को राष्ट्रीय श्रोता दिवस घोषित कर हम सभी श्रोताओं को कृतार्थ करेंगे।

परस राम साहू गुरुजी अध्यक्ष रेडियो श्रोता संघ रायपुर छत्तीसगढ़

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है