ग्राम पंचायत औसर एवं नारधा में पंहुचा जल जीवन मिशन का शुद्ध पेयजल

Advertisement

दुर्ग, 18 अक्टूबर / शासन की जल जीवन मिशन योजना से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक पंहुचा नल से शुद्ध पेयजल। दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम औसर में लगभग 295 घर और धमधा विकासखंड के ग्राम नारधा में लगभग 572 घरो में नल से शुद्ध पेयजल प्राप्त हो रहा है।

ग्राम नारधा के सरपंच श्री विपिन चंद्र शर्मा ने बताया की पहले ग्राम में जल की पूर्ति नहीं हो पाती थी, गर्मी के मौसम में जल स्तर गिरने के वजह से ग्रामीणों को बहुत तकलीफ होती थी। अब घर-घर में पाईप लाईन बिछा कर जल जीवन मिशन जैसी लाभकारी योजना से जोड़ने के बाद ग्रामीणों को बहुत राहत मिली है। दोनों ही ग्राम में नल से जल पहुंचने की वजह से हर घर जल प्रमाणीकरण का कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

 फेसबुक से जुड़े 

इस कार्यक्रम के दौरान दोनों ही ग्रामों को प्रमाण पत्र सौंपा गया। प्रमाणीकरण के दौरान जल के बेहतर उपयोग, बहने वाले पानी का सदुपयोग, जल संरक्षण आदि विषयों पर चर्चा कर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। मौके पर सरपंच तेजबहादुर खरे उप सरपंच यादव सहित पंच गण और ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

रानीतराई में भाजपा का “गांव चलो, घर चलो” अभियान

*  रानीतराई में “गांव चलो, घर चलो” अभियान, जनप्रतिनिधियों ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, योजनाओं की दी जानकारी... *  नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष योगेश निक्की...

प्रणव शर्मा के नेतृत्व में घुघुवा, करसा में “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान

* प्रणव शर्मा के नेतृत्व एवं पवन ठाकुर के मुख्यातिथित्य में घुघुवा, करसा में भाजपा का "गांव चलो, बस्ती चलो" अभियान अंतर्गत हितग्राहियों से संपर्क...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है