बेल्हारी 18 अक्टूबर : विकास खंड पाटन अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला बटरेल के शिक्षक धर्मेंद्र कुमार टंडन सहायक शिक्षक के द्वारा मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण शिक्षादूत से सम्मानित होने पर अपने विद्यालय के बच्चों, और शिक्षको को आज न्योता भोजन कराया। आपको बता दें छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा जन भागीदारी से बच्चों को अतिरिक्त पोषण आहार हेतु न्योता भोज का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है। इसी का परिपालन करते हुए श्री टंडन ने न्योता भोज का आयोजन किया।
इस अवसर पर उपस्थित, मुकुंद कुमार रामटेके प्रधान पाठक बटरेल, टिकेश्वर प्रसाद गजपाल संकुल समन्वयक आगेसरा , सुशील कुमार नागे सहायक शिक्षक, श्रीमती मालती तिवारी प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला बटरेल, श्रीमती शारदा शर्मा , श्रीमती चमेली साहू, श्रीमती भारती ठाकुर मेडम , हेमलाल साहू , युगल किशोर परगनिया सर, बी.के.साहू सर, कोसरे सर, चंद्र कुमार सोनी सहायक शिक्षक, अतिथि शिक्षक विमल साहू, धनेश्वर मटियारा, निशा सपहा, तारिणी सेन, सोनम साहू, और शाला प्रबंधक समिति के अध्यक्ष श्री सुरूज लाल निर्मलकर और MDM श्रीमती एमन आढे एवं समिति के सदस्य गण उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण शिक्षादूत से सम्मानित हुए धर्मेंद्र टंडन,कराया न्योता भोजन
Advertisement



